Cabinet Decision : अब आंदोलनकारियों की खैर नहीं! बिहार सरकार खरीद रही 30 वाटर कैनन और 86 वज्र वाहन, 62 करोड़ रूपये होंगे खर्च

Cabinet Decision : बिहार में आये दिन आन्दोलनों को देखते हुए सरकार ने वाटर कैनन और वज्र वाहन खरीदने का निर्णय लिया है. इसके लिए राज्य सरकार ने 62 करोड़ रूपये की मंजूरी दी है......पढ़िए आगे

Cabinet Decision : अब आंदोलनकारियों की खैर नहीं! बिहार सरकार
कानून व्यवस्था होगी दुरुस्त - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं नियंत्रित करने की दिशा में बिहार कैबिनेट ने एक बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए कुल 62 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत राशि की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

कैबिनेट द्वारा ली गई स्वीकृति के अनुसार, राज्य में उपद्रव और कानून-व्यवस्था की स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए 30 नए वाटर कैनन खरीदे जाएंगे। प्रति वाटर कैनन 88 लाख रुपये की दर से इसके क्रय पर कुल 26 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत आएगी।

इसके साथ ही, पुलिस बल की त्वरित आवाजाही और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 86 नए 'वज्र वाहनों' की खरीदारी को भी मंजूरी दी गई है। प्रति वज्र वाहन 42 लाख रुपये की लागत से इस पर कुल 36 करोड़ 12 लाख रुपये  खर्च किए जाएंगे।

सरकार के इस कदम से बिहार पुलिस की दंगा नियंत्रण क्षमता और लॉ एंड ऑर्डर संभालने की कार्यप्रणाली में काफी मजबूती आएगी, जिससे किसी भी आपात या विषम परिस्थिति से निपटने में सुरक्षा बलों को बड़ी मदद मिलेगी।