NEET Protest Bihar:बिहार सरकार का बड़ा फैसला,छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR होगी वापस;जेल में बंद लोग होंगे रिहा

NEET आंदोलनकारियों के लिए बड़ी राहत: NEET/UG परीक्षा में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं को लेकर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 26 जुलाई की शाम 6 बजे से पहले राज्यभर में दर्ज .

NEET Protest Bihar:बिहार सरकार का बड़ा फैसला,छात्र प्रदर्शनक

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलपुरा ओपी पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक शराब तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस की मुस्तैदी से इलाके में शराब की तस्करी करने की एक और कोशिश नाकाम हो गई। मोगलपुरा ओपी प्रभारी चुन्नू कुमार के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की बारीकी से जांच की जा रही थी, तभी यह सफलता हाथ लगी।


स्कूटी की डिक्की से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बियर बरामद

वाहन जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध स्कूटी सवार को रोककर उसकी तलाशी ली। जब पुलिस ने स्कूटी की डिक्की खोलकर देखा, तो उसमें छिपाकर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। तलाशी के दौरान पुलिस को स्कूटी से 5 पीस बियर के कैन और एक पीस टेट्रा पैक (फ्रूटी) विदेशी शराब मिली। पुलिस ने तुरंत शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को जब्त कर लिया।


गुरहट्टा निवासी तस्कर धनंजय कुमार के रूप में हुई पहचान

पुलिस हिरासत में लिए गए शराब तस्कर की पहचान गुरहट्टा निवासी मिशिर राय के पुत्र धनंजय कुमार के रूप में की गई है। आरोपी स्कूटी की डिक्की में गुप्त तरीके से शराब छिपाकर इलाके में सप्लाई करने की फिराक में था। मोगलपुरा ओपी पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह शराब की यह खेप कहाँ से लाया था और किसे डिलीवर करने जा रहा था।


मोगलपुरा ओपी प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई, भेजा जा रहा जेल

ओपी प्रभारी चुन्नू कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार और तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। गिरफ्तार अभियुक्त धनंजय कुमार के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।