Bihar news: जमुई में लौंडा नाच देखने से रोके जाने पर पत्नी ने कुएं में लगाई छलांग, बाल-बाल बची जान

जमुई जिले के डोमटोली गांव में लौंडा नाच देखने से रोके जाने पर पत्नी ने गुस्से में कुएं में छलांग लगा दी। जान बच गई, लेकिन महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

Bihar news: जमुई में लौंडा नाच देखने से रोके जाने पर पत्नी न
Bihar news- फोटो : freepik

jamui wife jumps into well: जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के डोमटोली गांव में शनिवार देर रात एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई। पति-पत्नी के बीच हुआ सामाजिक मर्यादा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता को लेकर विवाद उस समय गंभीर हो गया जब पत्नी ने गुस्से में आकर कुएं में छलांग लगा दी।

घटना की शुरुआत हुई जब पति राजेंद्र तूरी झाझा से काम करके लौटा। गांव में तांती टोला में लौंडा नाच का आयोजन हो रहा था। राजेंद्र ने वहां पहुंच कर देखा कि उसकी पत्नी नंदनी देवी भी लोगों के बीच नाच का आनंद ले रही है। इस पर गुस्से में आगबबूला हुए राजेंद्र ने सैकड़ों लोगों के सामने पत्नी को डांट-फटकार लगाई, जो शायद सामाजिक दबाव और अपमान की वजह से नंदनी को गहरा झटका दे गई।

NIHER

कुएं में छलांग लगाने से चोट

घटना से आहत नंदनी देवी घर लौटी, जहां पति-पत्नी के बीच झगड़ा और भी बढ़ गया। फिर नंदनी ने घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगा दी।कुएं में पानी कमर तक ही था, पर उसकी गहराई काफी अधिक थी। इसकी वजह से महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं।ग्रामीणों की तत्परता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद नंदनी को कुएं से निकाला गया।उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि नंदनी की जान बच गई। पर सिर की गंभीर चोटों के चलते उसकी हालत चिंताजनक बनी रही। घटना की सूचना पाकर मायके वाले भी पहुंच गए और घायल नंदनी को अपने साथ लेकर चले गए।

Nsmch

घरेलू झगड़े का मामला 

जमुई की यह घटना न सिर्फ एक घरेलू झगड़े का मामला है, बल्कि समाज में व्याप्त रूढ़िवाद, स्त्री स्वतंत्रता के प्रति नजरिया और सार्वजनिक अपमान के मानसिक प्रभाव को भी उजागर करती है। नंदनी देवी की जान तो बच गई, लेकिन यह सवाल छोड़ गई कि क्या हमारी सामाजिक संरचना और पारिवारिक व्यवहार इतने कठोर हैं कि किसी को आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़े।