राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार किया नामांकन, 30 साल बाद पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में बदलाव की भरी हुंकार

Dr Sanjeev Kumar filed nomination
Dr Sanjeev Kumar filed nomination- फोटो : news4nation

Bihar MLC Election : पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर मंगलवार को महागठबंधन की ओर से राजद प्रत्याशी डॉ. संजीव कुमार नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन को लेकर महागठबंधन की ओर से जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। राजद, कांग्रेस सहित अन्य सहयोगी दलों के कई नेताओं ने नामांकन समारोह में शामिल होकर डॉ संजीव की हौसलाअफजाई की। वहीं बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने इस बार पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में तीस साल बाद बड़े बदलाव को लेकर भरोसा जताया। 


महागठबंधन की जीत की हुंकार 

राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि डॉ संजीव कुमार के रूप में शिक्षकों को एक मजबूत आवाज का साथ मिलेगा। वहीं राजद एमएलसी कार्तिकेय कुमार उर्फ़ मास्टर ने कहा कि बिहार का एमएलसी चुनाव इस बार बेहद महत्वपूर्ण है। न सिर्फ पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र बल्कि सभी 8 सीटों पर महागठबंधन के प्रत्याशियों की एमएलसी चुनाव में जीत होगी। 


राजद एमएलसी सौरव ने कहा कि पिछले 30 साल से इस सीट पर भाजपा के एमएलसी हैं, लेकिन शिक्षकों के हक में उन्होंने आज तक कोई रचनात्मक कार्य नहीं किया है। इस बार के एमएलसी चुनाव में डॉ संजीव कुमार एक शिक्षकों के सामने एक योग्य और बेहतर उम्मीदवार मिले हैं। ऐसे में पटना शिक्षक निर्वाचन का चुनाव 30 साल बाद बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनिल कुमार सहित कई अन्य नेताओं ने डॉ संजीव के पक्ष में शिक्षकों से मतदान की अपील की। 


6 अक्टूबर तक  नामांकन

दरअसल, बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र सहित राज्य में हो रहे कुल 8 एमएलसी सीटों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर सकेंगे। डॉ संजीव ने नामांकन पटना प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय में किया। 


तीन जिलों के शिक्षक करेंगे वोट 

पटना स्नातक और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा जिले के संबंधित स्नातक एवं शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे।  इन दोनों सीटों के लिए 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जायेगा।  विधान परिषद के इन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर निर्धारित है। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे।

रंजन की रिपोर्ट