Bihar Municipal Elections: बिहार नगर पालिका चुनाव को लेकर सस्पेंस खत्म, इस दिन होगा मतदान, जानें इलेक्शन से जुड़ी A टू Z बात

Bihar Municipal Elections: बिहार नगर पालिका चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जानिए किन नगर पंचायतों में कब मतदान होगा, नामांकन की अंतिम तिथि क्या है, और किन क्षेत्रों में उपचुनाव होंगे।

 Bihar Municipal Elections
चुनाव की तारीखों का ऐलान- फोटो : SOCIAL MEDIA

 Bihar Municipal Elections: बिहार नगर पालिका चुनाव की तारीखों को लेकर काफी समय से लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। अब बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने इस असमंजस को समाप्त करते हुए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 28 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 28 जून को मतदान कराए जाएंगे। 30 जून को मतगणना होगी।इसके साथ ही शनिवार से चुनाव क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है, जो मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

इन नगर पंचायतों में होगा चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार चुनाव पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण जिलों के कुल 6 नगर पंचायतों में कराए जाएंगे:

 पटना जिला:खुसरूपुर नगर पंचायत,नौबतपुर नगर पंचायत,विक्रम नगर पंचायत।

पूर्वी चंपारण जिला:पकरी दयाल नगर पंचायत, महेशी नगर पंचायत।

रोहतास जिला: कोचस नगर पंचायत

इन क्षेत्रों का कार्यकाल 20 अगस्त 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए इससे पहले नई परिषद का गठन जरूरी है।

नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी समयरेखा

क्र.    प्रक्रिया    तिथि / समय

1.    नामांकन प्रक्रिया    28 मई - 5 जून, 11:00 से 15:00

2.    नामांकन पत्रों की जांच    6 जून - 9 जून

3.    नाम वापसी की तिथि    10 जून और 12 जून, 11:00 से 15:00

4.    अंतिम सूची प्रकाशन    13 जून

5.    मतदान    28 जून, सुबह 7:00 - शाम 5:00

6.    मतगणना    30 जून, सुबह 8:00 से प्रारंभ

नोट: सभी मतदान केंद्रों पर तीन EVM मशीन लगाई जाएंगी और मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद और वार्ड पार्षद के लिए मतदान होगा।

इन नगर निकायों में होंगे उपचुनाव

बिहार के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी उपचुनाव कराए जाएंगे, जहां पर या तो पद रिक्त हैं या कार्यकाल पूरा हो चुका है। प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:

बांका नगर परिषद

सिवान जिला – मैरवा नगर पंचायत

गया जिला – खिजरसराय नगर पंचायत

यहां मुख्य पार्षद, उप मुख्यपार्षद और 45 वार्ड पार्षद के लिए उपचुनाव होंगे।

बोधगया नगर परिषद

यहां उप मुख्यपार्षद का पद रिक्त है।इसके अतिरिक्त, अन्य कई नगर पालिका क्षेत्रों में वार्ड सदस्यों के रिक्त पद भी हैं, जहाँ वार्ड स्तर पर उपचुनाव होंगे।