Bihar sports - राजगीर में होगा एशियन मेन्स हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, पाकिस्तान सहित एशिया की टॉप टीमें लेगी हिस्सा, हॉकी इंडिया के साथ हुआ एमओयू
Bihar sports - बिहार में एशिया की टॉप हॉकी टीमें अपना जलवा बिखरेती हुई नजर आएगी। मौका होगा एशियन मेंस चैपियंस ट्रॉफी, जिसकी मेजबानी बिहार को मिली है। सोमवार को टूर्नामेंट को लेकर बिहार सरकार और हॉकी इंडिया के बीच अनुबंध किया गया।

Patna - बिहार की पहचान अब धीरे धीरे खेलों की दुनिया में भी होने लगी है, न सिर्फ यहां से अच्छे खिलाड़ी बाहर सामने आ रहे हैं। बल्कि अब खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होने लगा है। पिछले साल महिला हॉकी एशियन कप का आयोजन किया गया। अब बिहार की धरती मेन्स हॉकी के एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन की तैयारी शुरू कर दी गई है। राजगीर खेल परिसर में हॉकी के एस्ट्रो टर्फ ग्राउंड पर होनेवाले इस टूर्नामेंट के लिए आज हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) के बीच एमओयू साइन हुआ।
हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट रहे मौजूद
इस मौके पर हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट डॉ दिलीप तिर्की, सेक्रेटरी भोला नाथ सिंह, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, उप कप्तान हार्दिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विजेता टीम विश्व कप के लिए करेगी क्वालीफाई
29 अगस्त से 7 सितंबर तक यह टूर्नामेंट राजगीर में आयोजित होगा। इसमें 8 टीम भाग ले रही है, जिसमें भारत, साउथ कोरिया, पाकिस्तान, जापान, मलेशिया, चीन सहित अन्य टीमें हैं। साउथ कोरिया 5 बार यह टाइटल अपने नाम कर चुका है। वहीं, इंडिया और पाकिस्तान तीन बार यह खिताब जीत चुका है। इस चैंपियनशिप में जो विनर होंगे वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करेंगे।
इस टूर्नामेंट के लिए राजगीर में टेंपरेरी गैलरी बनाई जाएगी जिसमें 20000 दर्श एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे। बिहार के लिए यह पहली बार होगा जब एशियन हॉकी की टॉप टीमों की मेजबानी करेगी