Bihar Teacher News: बिहार के विद्यालयों में अब नया काम, पढ़ाई लिखाई के साथ मास्टर साहेब को मिला नया टास्क, शिक्षा मंत्री ने कर दिया ऐलान...

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों को नया काम करना होगा। शिक्षकों और छात्रों को पढ़ाई लिखाई के आलावा अब नया टास्क दिया गया है..जिसका ऐलान शिक्षा मंत्री ने किया है...

शिक्षा विभाग
education minister order - फोटो : social media

Bihar Teacher News:  बिहार के विद्यालयों में अब पढ़ाई लिखाई के साथ शिक्षकों को नया काम करना होगा। शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के शिक्षकों को नया टास्क दिया है। शिक्षा मंत्री के आदेशानुसार राज्य के 40 हजार से अधिक स्कूलों में पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्कूलों में फलदार, फूलदार, सब्जियों के पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही बरगद, पीपल, कटहल, आम अमरूद और पाकड़ जैसे पेड़ भी लगाए जाएंगे। जो स्कूल परिसर में छाया देंगे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ साथ छात्रों को पार्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है।  

छात्रों को वॉच एंड लर्निंग के जरिए मिलेगा व्यावहारिक ज्ञान

इसके साथ ही कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को अब वॉच एंड लर्निंग (देखकर सीखने) की पद्धति से पढ़ाया जाएगा। इस शिक्षण पद्धति में छात्रों को विषय की थ्योरी पढ़ाने के साथ ही पौधों के जीवन चक्र, जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र को प्रैक्टिकल के माध्यम से समझाया जाएगा। इससे छात्रों को कृषि, पर्यावरण और जीव विज्ञान की बेहतर जानकारी मिलेगी।

NIHER

शिक्षक और छात्र मिलकर करेंगे पौधारोपण

इस अभियान में स्कूल के शिक्षक और छात्र भी सक्रिय रूप से भाग लेंगे। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस संबंध में विभागीय बैठक कर सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे पौधारोपण की तैयारी में जुट जाएं। बता दें कि, गर्मी के मौसम में पौधारोपण नहीं किया जाएगा। जून के अंतिम सप्ताह में जब बारिश शुरू होगी, तभी पौधे रोपे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बारिश से पहले उपयुक्त स्थानों का चयन कर लें और पौधे की सुरक्षा के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

Nsmch

पौधों की सुरक्षा के लिए चयनित होंगे सुरक्षित स्कूल

पौधारोपण के लिए उन्हीं स्कूलों को चुना जाएगा जहां कम से कम 500 वर्ग फीट की खाली जगह उपलब्ध हो। साथ ही स्कूल में बाउंड्री वॉल हो, ताकि पौधों को जानवरों और बाहरी लोगों से सुरक्षित रखा जा सके।

स्कूल परिसर के बाहर भी लगाए जाएंगे पौधे

पौधारोपण अभियान सिर्फ स्कूल परिसर तक सीमित नहीं रहेगा। स्कूल के आसपास की खाली जमीनों पर भी पौधे लगाए जाएंगे। इससे छात्रों को बैठने, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने और खेलने के लिए छायादार जगह मिलेगी। पौधारोपण और उससे जुड़ी आवश्यक सामग्री की खरीदने के लिए शिक्षा विभाग प्रत्येक स्कूल को ₹5000 का बजट उपलब्ध कराएगा। इस राशि का उपयोग पौधों, खाद और सुरक्षा सामग्री की खरीद में किया जाएगा।

पर्यावरण संरक्षण और सौंदर्यीकरण को मिलेगा बढ़ावा

इस पहल से स्कूल परिसर हरा-भरा और सुंदर दिखेगा। साथ ही छात्रों में प्रकृति और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित होगी। पौधरोपण से छात्रों को गर्मी में छांव मिलेगी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य गतिविधियों के लिए खुली जगह का लाभ होगा। इसको लेकर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि,"स्कूलों में पौधरोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। इससे स्कूलों का सौंदर्यीकरण होगा और छात्रों को प्राकृतिक माहौल में पढ़ने का लाभ मिलेगा।"