बिहार पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: DGP विनय कुमार छुट्टी पर गए, Preeta Verma बनीं नई प्रभारी DGP

बिहार के DGP विनय कुमार अचानक छुट्टी पर चले गए हैं। गृह विभाग ने 1991 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार का नया प्रभारी DGP नियुक्त किया है। पढ़ें पुलिस मुख्यालय का ताजा अपडेट।

Bihar Police Acting DGP Appointment
DGP विनय कुमार छुट्टी पर गए, Preeta Verma बनीं नई प्रभारी DGP- फोटो : Reporter

बिहार पुलिस महकमे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के वर्तमान पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी बीच उनके अचानक छुट्टी पर जाने के बाद राज्य के पुलिस महकमे में नए प्रमुख के चयन को लेकर आधिकारिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

वरिष्ठ आईपीएस प्रीता वर्मा को मिला कार्यभार

डीजीपी विनय कुमार के अवकाश पर जाने के तुरंत बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए गृह विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। उनके अवकाश पर जाने के बाद गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए त्वरित कदम उठाया है।1991 बैच की वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रीता वर्मा को बिहार का नया प्रभारी डीजीपी (Acting DGP) नियुक्त किया गया है, जो इस दौरान विभाग की कमान संभालेंगी। सरकार की ओर से इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रीता वर्मा अब राज्य की कमान संभालते हुए पुलिस विभाग के सभी प्रमुख कार्यों की देखरेख करेंगी।

गृह विभाग की आधिकारिक अधिसूचना

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार के अवकाश को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी विनय कुमार ने अपरिहार्य निजी और स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी का आवेदन दिया था। अखिल भारतीय सेवा (छुट्टी) नियमावली, 1955 के तहत सरकार ने उन्हें 15 सितंबर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक कुल 21 दिनों का उपार्जित अवकाश (Earned Leave) स्वीकृत किया है 

वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर फैसला

डीजीपी विनय कुमार के अवकाश पर जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने त्वरित कदम उठाया है। 1991 बैच की ही वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में महानिदेशक-सह-महासमादेष्टा (गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं) पद पर तैनात श्रीमती प्रीता वर्मा को इस अवधि के लिए पुलिस महानिदेशक, बिहार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है 

पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज

15 सितंबर से 5 अक्टूबर तक की 21 दिनों की इस अवधि के दौरान प्रीता वर्मा बिहार पुलिस महकमे की कमान संभालेंगी। उनके पास पुलिस मुख्यालय से जुड़े सभी नीतिगत, प्रशासनिक और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक निर्णय लेने का अतिरिक्त प्रभार रहेगा, ताकि इस दौरान विभागीय कामकाज में किसी तरह का व्यवधान न आए