बिहार पुलिस की 'आधुनिक' उड़ान: थाना भवनों और कार्यालयों के लिए 49.78 करोड़ मंजूर, नौबतपुर में बनेगा गोरखा वाहिनी का नया ठिकाना

बिहार सरकार ने पुलिस बल को आधुनिक और संसाधनों से युक्त बनाने के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की नई योजनाओं और भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

बिहार पुलिस की 'आधुनिक' उड़ान: थाना भवनों और कार्यालयों के ल

Patna - : राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षित और उत्तरदायी पुलिस सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है । बिहार पुलिस मुख्यालय ने 'आधुनिकता की ओर बढ़ते कदम' (सीरीज-06) के तहत हाल के महीनों में हुई महत्वपूर्ण उपलब्धियों का विवरण साझा किया है 

पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ₹49.78 करोड़ की सौगात

राज्य सरकार ने पुलिस बल की कार्य संस्कृति में सुधार और उन्हें आधुनिक संसाधनों से लैस करने के लिए 16 जनवरी 2026 से 20 मार्च 2026 के बीच कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी है । इस मद में कुल 49.78 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे । स्वीकृत कार्यों का विवरण इस प्रकार है:

  • नए थाना भवन: फर्नीचर और अन्य आधारभूत संरचनाओं के साथ 4 नए $(G+3)$ थाना भवनों का निर्माण होगा, जिसके लिए 37.80 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं 

    एसपी कार्यालय: एक $(G+3)$ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्माण हेतु 8.54 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है 

    डीएसपी और अंचल कार्यालय: एक पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय एवं आवासीय भवन (1.34 करोड़) तथा दो अंचल पुलिस निरीक्षक कार्यालय एवं आवासीय भवनों (2.10 करोड़) के निर्माण को मंजूरी दी गई है 

    नौबतपुर में 30 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

पुलिस बल के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की कड़ी में पटना जिले के नौबतपुर अंचल में एक बड़ी परियोजना को हरी झंडी मिली है । बिहार विशेष सशस्त्र बल-01 (गोरखा वाहिनी) की स्थापना और आधारभूत संरचना के निर्माण हेतु 30 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जाएगी । इस भू-अर्जन के लिए सरकार ने 40.54 करोड़ रुपये की राशि विमुक्त (Release) कर दी है 

सुरक्षा और आधुनिकता पर जोर

मुख्यालय के अनुसार, सरकार पुलिस बल को संसाधनों से युक्त करने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है । इससे पहले भी पांच प्रेस ब्रीफ के माध्यम से विभाग अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने रख चुका है । इन नए निर्माण कार्यों और भूमि अधिग्रहण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर पुलिसिंग की सुविधा मिल सकेगी 

रिपोर्ट - अनिल कुमार