Bihar STF Action: बिहार STF का तगड़ा एक्शन! कुख्यात गैंगस्टर अजय पासवान का एनकाउंटर, अजय यादव को धर दबोचा, लूट की बड़ी साजिश को किया नाकाम, ऐसे दिया गया ऑपरेशन को अंजाम

Bihar STF Action: बिहार स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया

Bihar STF Action Gangster Ajay Paswan Killed Ajay Yadav Arre
बिहार STF का तगड़ा एक्शन- फोटो : reporter

Bihar STF Action: बिहार में अपराधियों के खिलाफ चल रहे सख्त अभियान के बीच एक बार फिर ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिली है। बिहार स्पेशल टास्क फोर्स और जिला पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कुख्यात अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए दो शातिर बदमाशों को धर दबोचा गया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह कार्रवाई राजधानी क्षेत्र पटना के मसौढ़ी इलाके में ऑपरेशन लंगड़ा के तहत की गई, जहां पुलिस ने पहले से रेकी कर रहे अपराधियों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान 16 मामलों में वांछित अजय पासवान को पुलिस ने दौड़ाकर पैर में गोली मार दी, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़ा।

वहीं उसके साथी अजय यादव, जिसके खिलाफ 20 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर हथकड़ी पहना दी। दोनों अपराधियों पर बिहार और झारखंड में बैंक लूट, ज्वेलरी शॉप डकैती और हत्या जैसे गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, अजय पासवान का नाम पहले भी जक्कनपुर इलाके में हुए 24 लाख रुपये के लूटकांड में सामने आया था। इतना ही नहीं, हाल ही में गोपालपुर थाना क्षेत्र में हुई कैश वैन लूट की साजिश में भी उसकी भूमिका की जांच चल रही है।

पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधी पिछले कई दिनों से मसौढ़ी इलाके में सोना कारोबारियों की रेकी कर रहे थे और किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। लेकिन STF की मुस्तैदी से उनकी साजिश समय रहते नाकाम कर दी गई।

इस कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और राहत दोनों का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी जल्द गिरफ्तारी संभव है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ जारी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं बची है।

रिपोर्ट- कुलदीप भारद्वाज