LATEST NEWS

Bihar Weather News: होली पर तेज गर्मी दिखाएगी अपना रंग, नए पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, गर्मी की तपिश को भिगो देंगे मेघा

Bihar Weather News: बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलेगा और होली पर इसका असर देखने को मिलेगा। ..

Bihar Crime News
Bihar Crime News- फोटो : Hiresh Kumar

Bihar Crime News: बिहार में गर्मी बढ़ने लगी है। मार्च के पहले पखवाड़े में दिन का तापमान 35 डिग्री के पास पहुंच गया। कुछ दिन पहले गुजरे पश्चिमी विक्षोभ की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई थी।देश के उत्तरी व पश्चिमी हिस्सों से एक पश्चिमी विक्षोभ गुरुवार को गुजरेगा, जिसका असर शुक्रवार को भी रहेगा। इसकी वजह से बादलों की आवाजाही होगी।

सूबे  का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, और रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।आज से होली का त्योहार शुरू हो गया है। होलिका दहन आज है, और कुछ जगहों पर 14 मार्च को और अन्य जगहों पर 15 मार्च को होली मनाई जाएगी।मौसम भी होली के त्योहार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के  अनुसार, 15 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हवा की गति में थोड़ा बदलाव हो सकता है, लेकिन बाकी सब पहले जैसा ही रहेगा।बिहार का वर्तमान मौसम शुष्क स्थिति में है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, 12 मार्च की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय में सक्रिय हो सकता है, जिसका प्रभाव बिहार के मौसम पर भी पड़ेगा। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ अब पश्चिमी अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 3.1 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में स्थित है।दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक और चक्रवाती परिसंचरण है।पूर्वी बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र है।इन सभी मौसम प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से, 15 मार्च तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन 16 मार्च से बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है।

13 से 15 मार्च तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहेगा।इस दौरान, राज्य का अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।राज्य का न्यूनतम तापमान 18-21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्व जिलों में, सतही हवा की दिशा पूर्व से होगी, जिसकी गति 8-10 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 15-25 किमी प्रति घंटा रहेगी।राज्य के दक्षिण बिहार और उत्तर-पश्चिम जिलों में, सतही हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम से होगी, जिसकी गति 10-12 किमी प्रति घंटा और झोंकों के साथ 15-30 किमी प्रति घंटा रहेगी।

Editor's Picks