Bihar Weather: बिहार के इन जिलों में आज होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग जारी किया अलर्ट, 19 अप्रैल से भीषण गर्मी

Bihar Weather: बिहार के मौसम का दोहरा रूप देख को मिल रहा है कुछ जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है तो कई जिलों में पूरवा हवा के कारण तापमान में गिरावट भी हुई है, मौसम विभाग ने 19 अप्रैल से गर्मी बढ़ने की चेतावनी दी है।

बारिश
आज होगी झमाझम बारिश - फोटो : social media

Bihar Weather:  बिहार में मौसम के तेवर बदले बदले नजर आ रहे हैं। कहीं तेज लू की स्थिति बनी हुई है तो कहीं राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने आज कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी है। जिससे इन जिलों को थोड़ी राहत मिलने की संभावना है तो वहीं बाकि जिलों के लिए गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन में बांका और जमुई मे अचानक बारिश हुई जिससे लोगों को राहत मिली। हालांकि तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। 

बारिश की संभावना

वहीं आज भी कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो आज सीमांचल के इलाके में बारिश हो सकती है। अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। खास कर 18 और 19 अप्रैल को इन क्षेत्रों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

पटना में अधिकतम गिरा, न्यूनतम बढ़ा

राजधानी पटना में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन रविवार से फिर गर्मी बढ़ने के संकेत हैं। गुरुवार को पूरवा हवा के कारण अधिकतम तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री बढ़ गया। पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री और न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

19 अप्रैल से फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को पछुआ हवा के चलते अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि गुरुवार को पूरवा हवा चलने से तापमान में गिरावट आई और कुछ राहत मिली। शुक्रवार और शनिवार को राज्य में पूरवा और पछुआ दोनों हवाओं का असर रहेगा। जहां पूरवा का प्रभाव होगा वहां तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन रविवार से पूरे प्रदेश में पछुआ हवा के सक्रिय होने के साथ ही एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू होने की संभावना है।