Bihar News: सुबह सुबह यहां पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम में लिया हिस्सा, नीतीश का नाम लेकर क्या कहा जानिए
Bihar News: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर आज नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सीएम सम्राट चौधरी ने नारी शक्ति को लेकर बड़ा बयान दिया।
Bihar News: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर शुक्रवार को नारी शक्ति वंदन अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। सीएम ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया और इस दौरान बड़ा बयान भी दिया। मौके पर श्रेयसी सिंह, पटना मेयर सीता साहू सहित कई लोग मौजूद थे। बता दें कि, आज संसद में नारी शक्ति अधिनियम वंदन अधिनियम बिल पास कराया जा सकता है। जिसके बाद लोकसभा में सीट 543 से बढ़कर 816 हो जाएगा।

सुबह सुबह जेपी गंगा पथ पहुंचे सीएम सम्राट
इसी कड़ी में 17 और 18 अप्रैल को पटना सहित सात प्रमुख शहरों में राष्ट्रव्यापी "नारी शक्ति वंदन रन" का आयोजन किया जा रहा है। आज सुबह 5.30 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सीएम सम्राट चौधरी पहुंचे। सम्राट चौधरी ने इस कार्यक्रम को लेकर बधाई दी और नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया।

आज का दिन ऐतिहासिक
सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। मैं आपको शुभकामना देने आया हूं। उन्होंने कहा कि, आजादी के बाद पहली बार महिलाओं के लिए व्यापक स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लोकसभा में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पास होगा। 17 अप्रैल का दिन देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा। लोकसभा का सीट 543 से बढ़कर 816 होगा। जिसमें से एक तिहाई सीट सिर्फ महिलाओं का होगा। महिलाएं चुनाव जीत कर एक तिहाई हिस्से पर राज करने का काम करेंगी।

नीतीश कुमार ने बिहार में महिलाओं को दिया 50 प्रतिशत आरक्षण
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि, बिहार में नीतीश कुमार जी ने 50% महिलाओं को पंचायती राज और नगर निकाय में आरक्षण दिया है इससे भी बहुत ताकत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस कदम से लोकसभा के 816 सीट में से एक तिहाई सीट पर देश की महिलाएं लोकसभा में जाने का काम करेंगी एक तिहाई विधानसभा में पहुंचने का काम करेंगी। अंत में बिहारवासियों से आह्वान किया गया कि वे इस पहल का स्वागत करें और नारी शक्ति को आगे बढ़ाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पटना से रंजन की रिपोर्ट