LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में 21-22 मार्च को आसमान से बरसेगी आफत ! आंधी तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी...

Bihar Weather: बिहार में 21 और 22 मार्च को कई जिलों में आंधी तूफान के साथ मूसलेधार बारिश की अलर्ट जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

बारिश
heavy rain with storm - फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार के कई जिलों में 21 और 22 मार्च को मूसलाधार बारिश, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। IMD पटना के अनुसार, कुछ जिलों में ओलावृष्टि की भी प्रबल संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 

मौसमी सिस्टम का असर, बारिश और हवा का जोर रहेगा

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी ईरान में समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी की ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में आर्द्रता बढ़ेगी, जिससे 20 से 23 मार्च के बीच पश्चिम और मध्य बिहार में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश (10-30 मिमी) हो सकती है।

तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, भभुआ, रोहतास, अरवल, जहानाबाद, औरंगाबाद, जमुई, बांका और गया जिलों में 21 और 22 मार्च को मेघ गर्जन और ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।

नदी यात्रा में सतर्कता की सलाह

आज यानी 19 मार्च को बिहार का मौसम शुष्क रहेगा। हवा की गति 20-30 किमी प्रति घंटे और झोंकों के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। नदी में नाविकों और यात्रियों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट

18 मार्च को बिहार में दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 33.5°C बांका में रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 13.4°C वाल्मीकि नगर में दर्ज हुआ। भागलपुर में सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 20.7°C रहा। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की है।

Editor's Picks