Bihar News: बिहार में शादी के दिन ही दूल्हे ने की खुदकुशी, आम के बगीचे में मिला शव, मातम में बदली खुशियां
Bihar News: बिहार में शादी के दिन ही दूल्हे ने खुदकुशी कर ली। घर के लोग बारात निकालने की तैयारी में जुटे थे इसी बीच दूल्हे का शव आम के बगीचे से बरामद हुआ जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

Bihar News: बिहार के आरा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी वाले दिन ही दूल्हे ने खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि पूरा परिवा शादी की तैयारियों में जुटा था इसी बीच दूल्हे का शव आम के पेड़ से लटका मिला। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। पूरा मामला आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव का है। आम के बगीचे में पेड़ से लटका हुआ दूल्हे का शव बरामद हुआ है। वहीं आनन फानन में परिजन होने वाले दूल्हे को लेकर आरा सदर अस्पताल पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया।
दूल्हे ने लगाई फांसी
वहीं घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटकी सनदिया गांव निवासी स्व.भुनेश्वर यादव का 30 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार है। वह पटना जिला के दीघा में कंस्ट्रक्शन लाइन में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत था। इधर मृतक के बड़े भाई रंजीत कुमार ने बताया कि 2 जून को तिलक था और 4 जून को बिहिया थाना क्षेत्र के फिनगी गांव उसका बारात जाने वाला था।
मातम में बदली खुशियां
सभी लोग उसके बारात ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच वह घर से बिना कुछ कहे गांव में स्थित बगीचे में चला गया। उसके पीछे एक लड़का भी गया था जो छुपकर उसे देख रहा था। वहीं बगीचे में जाने के बाद वह आम के पेड़ में गमछा बांध गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तभी उक्त बच्चा दौड़कर उसके घर पर आया और इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन फौरन वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए।
परिजनों में कोहराम
जहां चिकित्सक ने देख उसे घोषित कर दिया। इसके पश्चात परिजन अपनी स्वेच्छा का शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही वापस घर ले गए। बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में एक भाई रंजीत कुमार एवं एक बहन पूनम देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आरा से आशीष की रिपोर्ट