Bihar Weather: मार्च में ही गर्मी का टूटने लगा रिकॉर्ड, पटना सहित इन 17 जिलों में हॉट डे जैसे हालात, जानिए कैसा रहेगा आज आपके शहर का हाल

Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के 17 जिलों में हॉट डे जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

गर्मी
hot day in 17 districts- फोटो : प्रतीकात्मक

Bihar Weather: बिहार में गर्मी अब अपना कहर दिखाने लगा है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए हॉट डे का अलर्ट जारी किया है। दरअसल, प्रदेश के 17 जिलों में इन दिनों अधिकतम तापमान 35°C से 40°C के बीच बना हुआ है। तेज पछुआ हवा के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही है।

तापमान में बदलाव के उम्मीद नहीं 

हाल के दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन गर्मी और तेज हवा ने कठिनाई बढ़ाई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों तक तेज हवाओं का प्रभाव बना रहेगा और मौसम में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।

NIHER

आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम विभाग की मानें तो कैमूर, बक्सर, भोजपुर, गया, पटना समेत 17 जिलों में तापमान सामान्य से अधिक 38°C से 40°C तक रहने की संभावना है। हालांकि, आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1-2°C की गिरावट हो सकती है, लेकिन इसका विशेष प्रभाव महसूस नहीं होगा।

Nsmch

सबसे गर्म रहा बांका

29 मार्च को सबसे अधिक तापमान 37.1°C बांका और राजगीर में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 25.1°C पटना में दर्ज हुआ। अरवल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.9°C रिकॉर्ड किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं का प्रभाव पूरे दिन बना रहा।