Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट, वज्रपात गिरने की भी संभावना, इन जिलों में होगी भयंकर बारिश

Bihar Weather: बिहार के 32 जिलों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आंधी बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी जताई है। वहीं 6 जिलों के लोगों को उमस परेशान करेगी।

Bihar Weather
Bihar Weather- फोटो : social media

Bihar Weather:  बिहार के मौसम बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं धूप तो कहीं बारिश को दौर जारी है। वहीं शुक्रवार को मौसम बिगड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने राज्य के 32 जिलों में वज्रपात (ठनका) और तेज हवा (आंधी) चलने की चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। सीमांचल के अररिया, किशनगंज और पूर्णिया जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

इन जिलों में उमस 

मौसम विभाग के अनुसार सीवान, छपरा, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी पटना में शुक्रवार को बादल छाए रह सकते हैं। इससे पहले गुरुवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस और छपरा में सबसे कम 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

17 जिलों में हुई हल्की बारिश 

गुरुवार को प्रदेश के 17 जिलों में हल्की बारिश हुई, जिनमें पटना के पुनपुन में सर्वाधिक 24.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। पटना में गुरुवार को तेज धूप और अधिक आर्द्रता के चलते उमस भरी गर्मी महसूस की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि तापमान अपेक्षाकृत कम था, लेकिन 48 प्रतिशत आर्द्रता और सूरज की तीव्रता ने लोगों को बेहाल कर दिया।