Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे मे इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, आंधी-व्रजपात का भी अलर्ट
Bihar Weather: बिहार के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले 48 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। इस दौरान तेज आंधी और व्रजपात भी गिर सकते है।
Bihar Weather: बिहार में इन दिनों मौसम के तेवर बदले हुए हैं। कभी बारिश तो कभी तेज धूप लोगों का हाल बेहाल कर रखी है। पिछले कुछ दिनों की बारिश के बाद 2 दिनों से गर्मी लोगों का हाल बेहाल कर रहा है। आसमान पूरी तरह साफ है और तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हल्की हवाओं के बावजूद दिन में तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है, जिसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
आने वाले 3 दिनों में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2 से 3 दिनों में दिन और रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। विभाग ने अगले कुछ दिनों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
34 डिग्री तक पहुंचा तापमान
सोमवार के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। कैमूर में सबसे अधिक 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि बक्सर में 32.7 डिग्री, पटना में 32 डिग्री, गया में 32.4 डिग्री और औरंगाबाद में 32.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। उत्तर बिहार के जिलों में तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि पूर्वी इलाकों में भी धीरे-धीरे गर्मी बढ़ रही है।
26 से 28 मार्च तक होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 26 मार्च से 28 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी, बारिश और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 मार्च को पश्चिम और उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर और औरंगाबाद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
48 घंटे में बदलेगा मौसम
27 मार्च को खराब मौसम का दायरा और बढ़ सकता है, जिससे राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी-बारिश का असर देखने को मिलेगा। हालांकि, दक्षिण-पूर्वी बिहार के कुछ जिलों भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया में फिलहाल ग्रीन जोन रखा गया है। कुल मिलाकर, अगले 48 घंटों में बिहार में गर्मी और बढ़ने के बाद मौसम में अचानक बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी, तेज हवाओं और वज्रपात को देखते हुए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।