Bihar Crime: इश्क का काला सच खुलते हीं मचा बवाल, होटल के कमरे में बेवफाई का हुआ पर्दाफाश, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, सड़क पर जमकर हुआ हंगामा
Bihar Crime: एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शौहर ने अपनी बीवी को उसके कथित आशिक़ के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।...
Bihar Crime: एक पति ने अपनी पत्नी को कथित प्रेमी के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक हैरतअंगेज़ वाकया सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। खबड़ा इलाके के एक होटल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक शौहर ने अपनी बीवी को उसके कथित आशिक़ के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। देखते ही देखते मोहब्बत का ये अफसाना एक खौफनाक हंगामे में तब्दील हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित शख्स एक मामूली पान दुकानदार है, जिसकी शादी करीब पंद्रह साल पहले हुई थी। इस रिश्ते से उनके दो मासूम बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ अरसे से उसकी बीवी की नज़दीकियां पड़ोस में रहने आए एक नौजवान से बढ़ने लगी थीं। दोनों के दरम्यान फोन पर घंटों बात होती थी, जिसने पति के दिल में शक की चिंगारी को भड़का दिया।
जब शक हकीकत में बदलने लगा, तो पति ने खामोशी से बीवी की हर हरकत पर नजर रखना शुरू कर दिया। आखिरकार उसे खबर मिली कि उसकी बीवी उसी नौजवान के साथ एक होटल में ठहरी हुई है। ये सुनते ही उसका खून खौल उठा और वो सीधे होटल जा पहुंचा।
बताया जाता है कि उसने मोबाइल कैमरा ऑन किया और कमरे का दरवाजा खुलवाया। जैसे ही दरवाजा खुला, अंदर का मंज़र देखकर उसके होश उड़ गए। बीवी और उसका आशिक़ कथित तौर पर आपत्तिजनक हालत में थे। इसके बाद पति का गुस्सा बेकाबू हो गया और होटल में हंगामा मच गया।
हंगामे के दौरान युवक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। इस बीच मौका देखकर महिला वहां से फरार हो गई और अपने मायके जा पहुंची।
इत्तिला मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से युवक को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी के मुताबिक, अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।