LATEST NEWS

Bihar Weather: बिहार में बिगड़ा मौसम का मिजाज, 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, जानें IMD की चेतावनी

Bihar Weather: बिहार के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी है।

बारिश
rain alert for 15 districts- फोटो : social media

Bihar Weather:  बिहार में मौसम का रुख बदल गया है और आज पूरे राज्य में खराब मौसम की संभावना जताई गई है। खासकर 15 जिलों में गरज-चमक के साथ तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, बारिश के बावजूद तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

बारिश के बावजूद बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद गिरावट दर्ज की जाएगी। आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना वक्त की गई है। मौसम विभाग ने आज लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

पश्चिमी विक्षोभ का असर

आईएमडी की मानें तो 2 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। जिसका हल्का असर बिहार में भी देखने को मिलेगा। इससे पहले, जो पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय था, वह अब धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है। इसी कारण बिहार में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा

आज (28 फरवरी) को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिलों में मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है। साथ ही, 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की भी संभावना है। इन सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, सुपौल, अररिया, किशनगंज और भागलपुर में हल्की बारिश का अनुमान है, जबकि शेष जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। यह स्थिति 1 मार्च तक जारी रहेगी।

तापमान का हाल

बिहार में अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है। 27 फरवरी को राज्य में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां मधुबनी में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6°C दर्ज किया गया, जबकि मोतिहारी में न्यूनतम तापमान 10.5°C रहा। खगड़िया में न्यूनतम तापमान सबसे ज्यादा 18.2°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Editor's Picks