LATEST NEWS

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बिहार में पड़ेगी ठंड या हो गई विदाई, कल कितना ठंडा और कितनी गर्मी, IMD ने साफ कर दिया

Kal Ka Mausam: बिहार में अब ठंड की विदाई शुरू हो गई है और तापमान बढ़ने लगा है। फरवरी के अंत तक ठंड पूरी तरह खत्म हो जाएगी और मार्च से गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगेगा। इस दौरान मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

ठंड की विदाई
temperature Increase- फोटो : social media

Kal Ka Mausam: बिहार में मौसम अब धीरे-धीरे करवट ले रहा है। पछुआ हवा के प्रभाव से कुछ जिलों में ठंड का अहसास बना हुआ है, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड की विदाई हो रही है। खासतौर पर दक्षिण बिहार में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है और गर्मी का मौसम दस्तक दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अब तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी, हालांकि उत्तर बिहार में हल्की ठंड बनी रह सकती है। आज यानी 10 फरवरी को भी उत्तर बिहार के कुछ जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है, लेकिन सूरज निकलने के बाद कोहरा छंट जाएगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। 

तापमान में होगी वृद्धि

पछुआ हवाओं के चलते तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। आज का अधिकतम तापमान: लगभग 30°C और न्यूनतम तापमान: लगभग 15°C रहा।  दक्षिण बिहार में तापमान में और वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान: 24-26°C न्यूनतम तापमान: 10-12°C रहने की संभावना है। 

फरवरी के अंत तक ठंड पूरी तरह खत्म होगी

मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के अंत तक बिहार से ठंड पूरी तरह विदा हो जाएगी और तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। मार्च से गर्मी का एहसास तेज हो जाएगा, हालांकि बीच-बीच में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इस बार सर्दी का प्रभाव अपेक्षाकृत कम रहा, और ठंड के दिन गिनती के ही रहे। शीतलहर और कोल्ड डे जैसी परिस्थितियां कम ही देखने को मिलीं।

प्रदेश का मौसम

पछुआ हवा के प्रभाव से प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर बिहार में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा रह सकता है, जबकि पटना सहित अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। अगले 72 घंटों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी, जिससे ठंड का प्रभाव और कम हो जाएगा।

वर्षा में कमी, तापमान सामान्य से अधिक

मौसम विभाग के अनुसार, इस महीने सामान्य से कम बारिश की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना रहने के कारण ठंड की तीव्रता कम होगी और गर्मी तेजी से बढ़ेगी। इस बदलाव का असर रबी फसलों पर पड़ सकता है।

कल का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो कल यानी 11 फरवरी को भी तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री से. और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री से. रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। मंगलवार को मौसम सामान्य बना रहेगा।   

आज प्रमुख शहरों का तापमान

पटना: अधिकतम 25.3°C, न्यूनतम 13.2°C

मुजफ्फरपुर: अधिकतम 23.8°C, न्यूनतम 13.1°C

भागलपुर: अधिकतम 24.8°C, न्यूनतम 10.1°C

गया: अधिकतम 27°C, न्यूनतम 10°C

Editor's Picks