Bihar Weather: मार्च की विदाई के साथ हीं गर्मी का तांडव, राहत के बाद बढ़ेगी आफत, बारिश के बाद अब तपेगा बिहार, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Bihar Weather: अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही मौसम ने अपना रंग एक बार फिर बदल लिया है एक ऐसा रंग, जो हैरानी से भरा हुआ है। दिन में जहां तेज धूप ने जमीन को तपाएगी, वहीं रात के अंधेरे में आसमान ने अचानक अपना रुख बदल लेगें ।

Bihar Weather: मार्च की विदाई के साथ हीं गर्मी का तांडव, राह
अब तपेगा बिहार- फोटो : X

Bihar Weather: अप्रैल महीने की शुरुआत होते ही मौसम ने अपना रंग एक बार फिर बदल लिया है एक ऐसा रंग, जो हैरानी से भरा हुआ है। दिन में जहां तेज धूप ने जमीन को तपाएगी, वहीं रात के अंधेरे में आसमान ने अचानक अपना रुख बदल लेगें । 

सुबह  सुकून भरा नजर आ रहा तो रात को गर्मी बेचौन करेगी। तबाही के निशान हर तरफ साफ दिखाई दे रहे हैं। टूटी टहनियां, भीगे रास्ते और ठंडी हवाओं के पीछे छिपी एक अनजानी बेचैनी यह सब कुछ आने वाले दिनों के संकेत दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अंदेशा है, और दक्षिण व मध्य बिहार में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

शहरों में कंक्रीट और ट्रैफिक का असर इस गर्मी को और भी खतरनाक बना सकता है एक ऐसा हीट इफेक्ट, जो लोगों की सेहत पर भारी पड़ सकता है। 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक बारिश की उम्मीद बेहद कम बताई जा रही है, यानी आसमान अब खुलकर आग उगलने को तैयार है। हल्के बादल जरूर नजर आ सकते हैं, मगर वे राहत देने में नाकाम साबित होंगे।मार्च में तापमान का उतार-चढ़ाव अब खत्म होता दिख रहा है। अब गर्मी अपने असली तेवर में सामने आने वाली है। कैमूर और आसपास के इलाकों में तापमान के और ज्यादा बढ़ने की आशंका है। फिलहाल लू का खतरा नहीं, लेकिन तेज धूप लोगों की मुश्किलें जरूर बढ़ाएगी।अप्रैल की शुरुआत ने जो तस्वीर पेश की है, वह साफ कह रही है अभी तो ये सिर्फ ट्रेलर है, असली कहानी अभी बाकी है!

बुधवार 1 अप्रैल से हालात बदलने लगे हैं। मौसम विभाग ने साफ इशारा कर दिया है कि अब कुदरत की यह मेहरबानी थमने वाली है और राज्य में शुष्क मौसम का फरमान जारी होने जा रहा है। हालांकि, दक्षिण और पश्चिमी जिलों के कुछ हिस्सों में अभी भी मौसम के बिगड़ने की गुंजाइश बनी हुई है। लेकिन इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में आसमान साफ रहेगा । यह सन्नाटा ज्यादा दिन टिकेगा नहीं, क्योंकि दूसरे सप्ताह में फिर से आंधी-बारिश की वापसी के संकेत मिल रहे हैं एक ऐसा कमबैक’जो फिर से हालात बदल सकता है।तापमान के मोर्चे पर भी दिलचस्प उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। सोमवार को जहां पारा 39 डिग्री के पार पहुंच गया था, वहीं मंगलवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई और यह करीब 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ गया। रोहतास जिले का डेहरी 37.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहाजैसे तपिश का केंद्र वहीं बन गया हो।

राजधानी पटना में भी मौसम ने कुछ राहत दी, जहां अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर, अररिया, कटिहार, मधुबनी और किशनगंज जैसे जिलों में पारा 30 डिग्री के आसपास बना रहा, जिससे लोगों को सुकून का एहसास हुआ एक ऐसी राहत, जो ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं लगती।दूसरी तरफ, गया, अरवल, कैमूर, रोहतास, बक्सर, नालंदा, शेखपुरा और जहानाबाद में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दिन के वक्त तेज धूप और बढ़ती तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया 

कल सीतामढ़ी में ओलावृष्टि की बरसात ने जैसे कहर ढा दिया, तो मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और भागलपुर समेत पूर्वी बिहार के कई इलाकों में आंधी और बारिश ने पूरी रात लोगों को बेचैन रखा। यह सब कुछ इतना अचानक हुआ कि हर कोई हैरत में पड़ गया।