Bihar weather: बिहार में मेहरबान हुआ मानसून, 22 जिलों पर बारिश का अलर्ट! गरजेंगे बादल, चमकेगी बिजली, तेज हवाओं के साथ मौसम का बदलेगा मिजाज

बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक मंगलवार से राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

Bihar weather Monsoon Brings Rain Alert to 22 Districts patn
बिहार में मेहरबान हुआ मानसून- फोटो : social Media

Bihar weather: बिहार में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और मौसम का मिजाज़ तेजी से करवट ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर और उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी पटना में दिनभर बादलों का डेरा रहा। हालांकि बारिश नाममात्र र से भी कम हुई, लेकिन धूप नहीं निकलने की वजह से अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस पर सिमट गया, जो पिछले दिनों की तुलना में 4 से 6 डिग्री तक कम रहा।

बिहार मौसम सेवा केंद्र के मुताबिक मंगलवार से राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। इससे उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने राज्य के 22 जिलों में बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की सबसे ज्यादा गतिविधियां सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और वैशाली में देखने को मिल सकती हैं। इनमें कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

बिहार मौसं सेवा केंद्र के मुताबिक मंगलवार से राजधानी समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं। ने विशेष रूप से उत्तर-पूर्वी और पूर्वी बिहार के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विभाग के अनुसार, गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें और खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

उधर, दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और भोजपुर में बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम रहने के कारण अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके विपरीत किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा और भागलपुर में बादलों और बारिश के कारण मौसम सबसे ज्यादा खुशनुमा रहने का अनुमान है।

बिहार मौसन सेवा केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार आ रही नमी और सक्रिय मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों तक बिहार में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। ऐसे में किसानों के लिए यह राहत की खबर है, जबकि आम लोगों को भी भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।