Bihar Weather: बिहार में मौसम के दो रंग, सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी का एहसास, जानें अपने जिले का हाल

Bihar Weather: इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है, तो वहीं दोपहर में...

Bihar Weather
बिहार में मौसम के दो रंग- फोटो : X

Bihar Weather:बिहार में मौसम ने अपना मिजाज बदलना शुरू कर दिया है। सूबे में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड लोगों को सर्दी का एहसास करा रही है, तो वहीं दोपहर में खिली धूप के कारण गर्मी का अहसास बरकरार है। मौसम के इस बदले हुए अंदाज के बीच लोगों को दिनभर तापमान में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी हवाओं के असर से फिलहाल बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रहेगा। सुबह के वक्त वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कई इलाकों में हल्की धुंध छाने की संभावना है। हालांकि, सूरज निकलने के साथ ही धुंध का असर धीरे-धीरे कम हो जाएगा और आसमान साफ होने लगेगा।

पटना समेत कई जिलों में सुबह धुंध, दिन में खिलेगी धूप

सोमवार को भी प्रदेश में मौसम का यही मिजाज देखने को मिलेगा। राजधानी पटना में सुबह के समय हल्की धुंध रहने का अनुमान है। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आएगी। सुबह घर से बाहर निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ सकता है, जबकि दोपहर में धूप की तपिश से मौसम अपेक्षाकृत गर्म महसूस होगा।उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में सुबह हल्की धुंध छाने के बाद आसमान साफ रहने की संभावना है। वहीं, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और वैशाली में भी मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। इन इलाकों में दिन के समय धूप खिलने से लोगों को राहत मिलेगी।

उत्तर-पूर्वी बिहार में बारिश के आसार नहीं

उत्तर-पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में भी फिलहाल बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं जताई गई है। इन जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। सुबह हल्की धुंध के बाद दिन में धूप निकल सकती है।इसके अलावा पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय और बेगूसराय में भी मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। यानी प्रदेश के किसी भी हिस्से में फिलहाल बारिश की बड़ी संभावना नहीं है।

अगले 4 से 5 दिनों तक तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। किसी भी जिले के लिए बारिश, आंधी या खराब मौसम को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।वहीं, अगले चार से पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में भी किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। ऐसे में फिलहाल लोगों को सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में गर्मी के मिले-जुले मिजाज का सामना करना पड़ेगा।मौसम के इस बदलते मिजाज को देखते हुए सुबह और देर शाम घर से निकलने वाले लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने चाहिए। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सुबह की ठंड से बचाव करना जरूरी है। फिलहाल बिहार में सर्दी की दस्तक तो महसूस होने लगी है, लेकिन दिन की धूप अभी भी गर्मी का एहसास करा रही है।