Bihar Weather :बिहार में मौसम के दिखेंगे दो रंग, उत्तर बिहार झमाझम बारिश और वज्रपात का अलर्ट, दक्षिण में उमस रहेगा बरकरार

Bihar Weather : बिहार में मानसून एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। आज राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और आसपास के इलाकों में बारिश की अच्छी संभावना जताई गई है।

Bihar Weather Rain Storm Alert in North Heat in South Today
बिहार में मौसम के दिखेंगे दो रंग,- फोटो : social Media

Bihar Weather : बिहार में मानसून एक बार फिर करवट लेता नजर आ रहा है। आज राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य और आसपास के इलाकों में बारिश की अच्छी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार समेत कई जिलों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि इन इलाकों में पूरे दिन लगातार बारिश होने के आसार नहीं हैं। कई स्थानों पर थोड़े वक्त के लिए तेज बारिश हो सकती है। इसी को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवा के झोंके भी परेशानी बढ़ा सकते हैं।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। वहीं उत्तर बिहार के दूसरे जिलों में भी स्थानीय तौर पर वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में बारिश के दौरान लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। खासकर खुले मैदान, खेत और पेड़ के नीचे खड़े होने से बचना बेहतर होगा।

दक्षिण बिहार में आज मौसम का मिजाज अपेक्षाकृत अलग रह सकता है। गया, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, बक्सर, भोजपुर और पटना के दक्षिणी हिस्सों में उत्तर बिहार की तुलना में बारिश की संभावना कम है। हालांकि मानसूनी बादलों के असर से कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन इलाकों के लिए फिलहाल आईएमडी की ओर से कोई विशेष बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

उत्तर बिहार के कई जिलों में बादल और बारिश के कारण तापमान नियंत्रित रहने की उम्मीद है। पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और मुजफ्फरपुर में बारिश के बाद उमस से राहत मिल सकती है। कुछ वक्त के लिए मौसम सुहावना होने की उम्मीद है।राज्य के ज्यादातर जिलों में आज अधिकतम तापमान करीब 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश वाले इलाकों में पारा नीचे रहेगा, जबकि दक्षिण-पश्चिम बिहार में धूप निकलने पर गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।