Bihar Weather: बिहार में इस दिन से फिर पड़ेगी कड़ाके की ठंड ! मौसम विभाग ने जारी किया खतरनाक अलर्ट, सावधान रहे...
Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर ठंड का कहर देखने को मिलेगी। लोगों को हाड़कंपा देने वाली ठंड का अहसास होगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर खतरनाक अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सावधान रहने को भी कहा है।
Bihar Weather: बिहार में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है। हालांकि कई हिस्सों में अब भी सुबह और रात के समय घने कोहरे का साया बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण तड़के सुबह ही द्दश्यता प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 20–21 जनवरी के बाद ठंड में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है। हालांकि, अगले चार दिनों तक कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।
7 दिनों तक रहेगा ठंड
बीते 24 घंटे में राज्य के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान सबसे ठंडा स्थान सबौर (भागलपुर) रहा, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले सात दिनों तक रात में ठंड का असर बना रहेगा, जबकि दिन में धूप निकलती रहेगी। ऐसे में भीषण ठंड पड़ने की संभावना कम है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट के आसार नहीं हैं।
रात की ठंड जारी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं और वातावरण में अधिक नमी के कारण रात के समय तापमान गिर रहा है, जिससे कोहरा छा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने तक सुबह का कोहरा और रात की ठंड जारी रहने की संभावना है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने सुबह मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। हालांकि, दिन में धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी और कनकनी कम महसूस होगी।
घने कोहरे की चेतावनी
बीते कुछ दिनों से राज्य में ठंड और कोहरे का असर कमजोर पड़ा था और सुबह तेज धूप निकलने से दृश्यता में सुधार हुआ था। लेकिन अब एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के दौरान कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। फिलहाल मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पश्चिम चंपारण, रोहतास और बक्सर सहित पश्चिमी बिहार के अधिकांश हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। वहीं पटना, गया और भागलपुर सहित पूर्वी व दक्षिण-मध्य बिहार में कोहरे का असर अपेक्षाकृत कम है। कोहरे वाले जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं
19 जनवरी को भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल को छोड़कर पूरे बिहार में घना कुहासा छाने का पूर्वानुमान है। 20 जनवरी को कोहरे की चादर पूर्वी बिहार तक सिमटने की संभावना है। किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और जमुई सहित पूर्वी बिहार के 12 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 21 से 24 जनवरी तक राज्य में किसी तरह की चेतावनी नहीं है, जिससे कोहरे से राहत मिलने की उम्मीद है।