Bihar Weather: बिहार में अभी से बरसेगी आसमानी आफत, चिलचिलाती गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, इन जिलों में दिन में बाहर निकलना हो सकता है खतनाक, अलर्ट
Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान का पारा चढ़ेगा।साथ हीं आने वाले दिनों में बिहार के तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना है।

Bihar Weather:बिहार का मौसम तेजी से परिवर्तनशील हो रहा है। पिछले दो दिनों से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। अब लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।सूबे के तापमान में वृद्धि और दिन के समय तेज धूप के कारण लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना कठिन हो गया है। बढ़ती गर्मी के चलते अब लोग अपने घरों में पंखों के साथ-साथ कूलर और एसी का उपयोग करने लगे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार सूबे के अधिकांश जिलों में तापमान का पारा चढ़ेगा।साथ हीं आने वाले दिनों में बिहार के तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना है।वहीं अगले पांच दिनों तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। पटना और उसके आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20-24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में राज्य के अधिकांश जिलो में अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। अगले 48 घंटों में राज्य के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भी 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि भी हो सकती है।
राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, बक्सर सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।