Bihar Weather: बिहार में मौसम का यू-टर्न! झमाझम बारिश के बाद अब छूटेंगे पसीने, 24 घंटे में 13° उछला पारा, फिर से आंधी-पानी की चेतावनी
Bihar Weather: अभी कल तक हुई झमाझम बारिश की ठंडक पूरी तरह गई भी नहीं थी कि सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बिहार के कई जिलों में पिछले 24 घंटे के भीतर पारा 13 डिग्री तक उछल गया है, जिससे लोग उमस और पसीने वाली गर्मी से बेहाल हैं। मौसम विभाग
Bihar Weather: बिहार में मौसम का डबल गेम चल रहा है। जहां शनिवार तक तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही ही थी तो वहीं अब अचानक पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो अब भीषण गर्मी अगले 4 दिनों तक परेशान करेगी। वहीं मौसम विभाग ने इसके बाद फिर बारिश की चेतावनी जारी की है। हाल के दिनों में लोगों को बारिश के कारण ठंड का भी एहसास हुआ। वहीं अब तापमान में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महज 24 घंटे के भीतर मौसम ने ऐसा पलटा खाया कि लोगों को ठंड से राहत के साथ ही गर्मी का एहसास होने लगा।
24 घंटे में 13 डिग्री चढ़ा पारा
बता दें कि, शनिवार को दिन के तापमान में करीब 14 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन रविवार को तापमान में लगभग 13.2 डिग्री सेल्सियस की तेज बढ़ोतरी हो गई। यह बदलाव इस बात का संकेत है कि प्रदेश में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। रविवार को फारबिसगंज में तापमान में सबसे ज्यादा 13.2°C की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा मोतिहारी, दरभंगा, समस्तीपुर और मुंगेर जैसे जिलों में भी 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ा। दिन का अधिकतम तापमान 25.2°C से 31.2°C के बीच रहा, जबकि रात का तापमान 13°C से 19.3°C के बीच दर्ज किया गया
5 से 6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में दिन और रात के तापमान में 5 से 6 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 25 मार्च तक मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 26 मार्च के बाद एक बार फिर आंधी, बारिश, तेज हवा और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
कभी ठंडी तो कभी गर्मी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह दी है। कभी ठंड तो कभी गर्मी के कारण शरीर पर असर पड़ सकता है। लोगों को परतदार कपड़े पहनने, पर्याप्त पानी पीने, ताजा भोजन करने और भीड़-भाड़ में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। साथ ही घर से निकलते समय छाता रखने की भी सलाह दी गई है। तेजी से बदलते मौसम के बीच प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से लोगों और किसानों को लगातार अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है।