15 दिनों में डीजे मुक्त होगा बिहार, विधान परिषद में नीतीश सरकार ने किया ऐलान, गलती की तो ...

Bihar will be DJ-free
Bihar will be DJ-free- फोटो : news4nation

Bihar Legislative Council: बिहार विधान परिषद में गुरुवार को डीजे बजाने पर पूर्ण रोक को लेकर बड़ा ऐलान किया गया। सदन में यह मुद्दा निर्दलीय एमएलसी वंशीधर व्रजवासी ने उठाया। उन्होंने कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने से कई लोगों की हृदयाघात से मौत हो चुकी है। इसके अलावा शादी-विवाह जैसे आयोजनों में गोलियां चलने की घटनाएं भी सामने आती रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है।


वंशीधर व्रजवासी ने यह भी आरोप लगाया कि जिन गाड़ियों पर डीजे बजाए जाते हैं, उन पर न तो वाहन नंबर होता है और न ही कोई वैध पहचान, जिससे अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है। उनके समर्थन में परिषद के अन्य सदस्यों ने भी डीजे बजाने पर सख्त रोक लगाने की मांग उठाई।


मामले पर जवाब देते हुए परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सदन में स्पष्ट और कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 15 दिनों के भीतर बिहार में बिना अनुमति डीजे बजाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और राज्य को डीजे मुक्त किया जाएगा। मंत्री ने साफ किया कि बिना लाइसेंस चल रहे डीजे वाहनों को जब्त किया जाएगा।


परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि साउंड पॉल्यूशन को लेकर परिवहन विभाग विशेष अभियान चलाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी। उन्होंने सदन में चेतावनी देते हुए कहा, “बाद में यह मत कहिएगा कि शादी-विवाह में डीजे बजाने की अनुमति दी जाए।”


इस ऐलान के बाद सदन में हलचल तेज हो गई। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था और जनस्वास्थ्य से जोड़कर देखा जा रहा है।