Bihar News : AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर बरसे भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा, कहा- पार्टी का आचरण देश को शर्मसार करने वाला

Bihar News : दिल्ली में आयोजित AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भाजपा नेता ऋतुराज सिन्हा ने निशाना साधा है. उन्होंने पार्टी का आचरण देश को शर्मसार करने वाला बताया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर बरसे भाजप
ऋतुराज सिन्हा का हमला - फोटो : SOCIAL MEDIA

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता ऋतुराज सिन्हा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट के दौरान यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध और हंगामे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। सिन्हा ने इस हरकत को देश की वैश्विक छवि को नुकसान पहुंचाने वाला और बेहद शर्मनाक करार दिया। उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया के सामने अपनी तकनीकी शक्ति का प्रदर्शन कर रहा है, वहीं कांग्रेस अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बाधा उत्पन्न कर राष्ट्र को अपमानित करने का काम कर रही है।

ऋतुराज सिन्हा ने केंद्र सरकार की सराहना करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की गरिमा और प्रतिष्ठा आज वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छू रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब दुनिया भारत की तकनीकी क्षमता और AI के क्षेत्र में हमारे बढ़ते कदमों की सराहना कर रही है, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी संगठन ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में व्यवधान डालकर अपनी 'नकारात्मक राजनीति' का परिचय दे रहे हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर सीधा हमला बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में कांग्रेस की राजनीति अब जनहित या देशहित से भटककर 'राष्ट्रविरोध' की राह पर चल पड़ी है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विदेशी मेहमानों और वैश्विक विशेषज्ञों की उपस्थिति में इस प्रकार का अमर्यादित आचरण केवल एक पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे देश की छवि को धूमिल करने का एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

भाजपा नेता ने आगे कहा कि भारत की जागरूक जनता कभी भी ऐसी पार्टियों के साथ खड़ी नहीं होगी जिनकी सोच भारत विरोधी हो। उन्होंने कांग्रेस के इस कृत्य को निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मांग की कि कांग्रेस पार्टी और उसका शीर्ष नेतृत्व इस अंतरराष्ट्रीय स्तर की बदनामी के लिए देश की जनता से तत्काल और बिना शर्त माफी मांगे।

सिन्हा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि विकास की राह में बाधा डालने वाली कांग्रेस को जनता आने वाले समय में करारा जवाब देगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार भारत को 'ग्लोबल टेक हब' बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे किसी भी विरोध से देश की प्रगति रुकने वाली नहीं है। इस बयान के बाद एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।