bihar politiics -'वोट' नहीं, 'बिहार अपमान यात्रा', रेवंत रेड्डी के सम्मान करने पर भड़की भाजपा, कहा – तेजस्वी ने प्रवासी बिहारियों के जख्म पर नमक डाल दिया
bihar politiics - बिहार में रेवंत रेड्डी और स्टालिन के आने से राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने इसको लेकर तेजस्वी पर प्रदेश की जनता का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Patna बिहार में वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के साथ अब दक्षिण भारत के राज्यों के सीएम भी शामिल हो रहे हैं। जहां मंगलवार को तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी बिहार पहुंचे थे। वहीं आज तमिलनाडू सीएम स्टालिन भी मुजफ्फरपुर पहुंचे। जिसके बाद अब भाजपा ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। भाजपा ने पूछा कि जिन नेताओं ने प्रवासी बिहारियों को अपमानित किया, उन्हें ही तेजस्वी यादव बिहार में गाड़ी पर बैठाकर घूमा रहे हैं। जो बताता है कि उन्हें बिहार के लोगों के जख्मों की कोई चिंता नहीं है।
आज पटना में बीजेपी कार्यालय में बिहार सरकार के मंत्री जनक राम , विधान पार्षद संजय मयुख ,राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान दानिश इकबाल, सूरज पांडे , अनामिका पासवान ने प्रेस वार्ता में तेजस्वी पर कई आरोप लगाए।
मंत्री जनक राम ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है। पूर्ववर्ती सरकार लोकतंत्र को हाशिए पर पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं, फिर चाहे राजद हो या कांग्रेस। बिहार और देश को नाम पहचान देने का काम nda की सरकार ने किया है।
लालू यादव ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का किया। उनके तैल चित्र को अपने पैर के सामने रखा। आज फिर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का काफिला बाबा साहब के मूर्ति अनावरण से गुजरा। लेकिन रुका तक नहीं। उन्होंने बाबा साहब को फिर से अपमानित करने का काम किया गया है।
राहुल गांधी और उनके पिता राजीव गांधी पिछड़ा अतिपिछड़ा और देश के संविधान को अपमानित करते रहे है।एमके स्टालिन बिहार के अतिपिछड़ा को अपमानित करने का काम करते हैं।
यह बिहार देख रहा है। वह बर्दाश्त नहीं करेगा। रेवंत रेड्डी प्रवासी बिहारी को गाली देने का काम करते हैं, वैसे लोगों को बिहार लाकर नमक छिड़कने का काम करते हैं तेजस्वी यादव। सत्ता में आने के लिए ऐसे लोगों को बिहार बुलाकर बिहार को लोगों को अपमानित और गली दिलवाने का काम करते हैं ।
तेजस्वी यादव की चरित्र को जनता समझ चुकी है गुंडाराज राज जंगल राज कभी वापस आने वाली नहीं है। एक-एक कर बदला बिहार की जनता आपसे लगी।
राहुल गांधी के गाड़ी से उनके सुरक्षाकर्मी को चोट लगी। राहुल गांधी उस गाड़ी से उतरे तक नहीं है। मीडिया पूछता है तो बोलते हैं तो x ray कराओ। मीडिया Xray का मतलब पूछती है तो जातीय गणना बताते हैं।
मंदबुद्धि और नौंवी फेल बताया
मंदबुद्धि और नौवीं फेल बिहार की जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी । जिस तरीके से राहुल गांधी और तेजस्वी यादव मिलकर बिहारी को अपमानित करने का काम किया है उससे पूरा देश और राज्य मर्माहत है। 90 का दौर नहीं है कि बूथ लूटकर सत्ता में वापस आ जाए जनता जागरुक हो चुकी है
राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि जिन लोगों का बिहार में स्वागत किया जा रहा है। उनका इतिहास क्या रहा है यह देखने की जरूरत है 2023 में दया निधि मारन ने कहा था कि बिहार के लोग आते हैं और यहां टॉयलेट साफ करते हैं। ऐसे लोगों को बिहार बुलाकर सम्मान दिया जा रहा है। बिहार के बाहर रहने वाले बिहारी के मन में आज भी पीड़ा है बिहारी को लेकर जिस तरीके का इन लोगों ने परिचय दिया है वह दुर्भाग्यपूर्ण है।
रेवंत रेड्डी के सम्मान पर भड़की भाजपा
रेवंत रेडी समय-समय पर बिहार के DNA पर सवाल खड़ा करता है वैसे लोगों को बिहार बुलाकर स्वागत करने का काम राजद और कांग्रेस के द्वारा किया जाता है वोट अधिकार यात्रा नहीं बिहार अपमान यात्रा है बाबा साहब अंबेडकर को अपमानित करने का काम राहुल और कांग्रेस के पूर्वज ने किया है ये पहली बार नहीं है
रिपोर्ट - वंदना शर्मा