Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में बेसरा रिपोर्ट लेकर बवाल, बीजेपी विधायक ने की वर्षों से लंबित रिपोर्ट को जारी करने की मांग

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में बेसरा रिपोर्ट को लेकर सवाल उठा। बीजेपी विधायक ने लंबित बेसरा रिपोर्ट को जारी करने की मांग की। उन्होंने कहा कि 3 सा 4 साल में बिसरा रिपोर्ट जारी नहीं होता और गरीबों को न्याय नहीं मिलता है।

जीवेश मिश्रा
जीवेश मिश्रा ने की मांग - फोटो : social media

Bihar Budget Session: बिहार विधानसभा में बेसरा (विसरा) रिपोर्ट लंबित रहने का मामला उठाया गया। भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में कहा कि पूरे राज्य में 3000 से अधिक बेसरा रिपोर्ट लंबित हैं, जिनमें कई मामलों की रिपोर्ट चार वर्षों से जारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक जांच रिपोर्ट में इतनी देरी न्याय प्रक्रिया को प्रभावित करती है और इससे पीड़ित परिवारों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। सरकार को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

लंबित रिपोर्ट जारी करे सरकार 

वहीं, विधायक कुमार सर्वजीत ने शाम 5 बजे के बाद पोस्टमार्टम किए जाने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने इस व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए स्पष्ट दिशानिर्देश तय करने की मांग की। सदन में उठे इन मुद्दों के बाद सरकार से आवश्यक कदम उठाने और लंबित रिपोर्टों को शीघ्र जारी करने की मांग की गई।