BPSC TRE-4 में बड़ा बदलाव, अब PT के बाद होगा Mains, शिक्षक बनने के लिए क्या हुआ है परिवर्तन, पढ़िए
BPSC TRE 4: शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 में अब सिर्फ एक परीक्षा के आधार पर चयन की व्यवस्था नहीं रहेगी।इसमें बदलाव किया गया है....
BPSC TRE 4: बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE-4 से जुड़ी खबर बेहद अहम है। शिक्षक भर्ती के चौथे चरण यानी TRE-4 में अब सिर्फ एक परीक्षा के आधार पर चयन की व्यवस्था नहीं रहेगी। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) PT के बाद Mains कराने की तैयारी में है। यानी शिक्षक भर्ती प्रक्रिया भी अब दो स्तरीय परीक्षा व्यवस्था की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है।
इसका मतलब साफ है कि अभ्यर्थी को पहले PT यानी प्रारंभिक परीक्षा में स्क्रीनिंग के दौर से गुजरना होगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को Mains यानी मुख्य परीक्षा देनी होगी। PT में बेहतर प्रदर्शन कर लेना ही शिक्षक बनने की गारंटी नहीं होगी। अंतिम चयन के लिए मुख्य परीक्षा में भी अपनी योग्यता और विषय पर पकड़ साबित करनी होगी।
हालांकि इसे सिविल सर्विसेज जैसी पूरी व्यवस्था मानना सही नहीं होगा। सिविल सर्विसेज में PT और Mains के बाद इंटरव्यू भी होता है, जबकि शिक्षक भर्ती में फिलहाल इंटरव्यू का प्रावधान नहीं बताया गया है। यानी TRE-4 में प्रस्तावित व्यवस्था के तहत चयन के दो परीक्षा चरण होंगे।TRE-1, TRE-2 और TRE-3 में अभ्यर्थियों के लिए मुख्य चुनौती एक लिखित परीक्षा थी। उसी परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर मेरिट में जगह बनाने की कोशिश होती थी। अब TRE-4 में PT महज पहला पड़ाव होगा। PT के बाद Mains में विषय की समझ, तैयारी और गहराई से ज्ञान को परखा जा सकता है।
इस बदलाव से अभ्यर्थियों की तैयारी की रणनीति भी बदलनी पड़ेगी। अब सिर्फ एक परीक्षा को ध्यान में रखकर पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं होगा। PT की स्क्रीनिंग पार करने के साथ-साथ Mains के लिए भी पहले से मजबूत तैयारी करनी होगी।आयोग की मंशा अगर बेहतर स्क्रीनिंग और गुणवत्तापूर्ण चयन की है, तो TRE-4 में मुकाबला पहले की तुलना में ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यानी शिक्षक बनने की राह अब एक परीक्षा से आगे बढ़कर दो परीक्षा की कसौटी बन सकती है।