Bihar News: प्रेम प्रसंग में भाई-बहन को जिंदा जलाया, नाबालिग के आशिक ने की निर्मम हत्या, ऐसी रची साजिश, सच्चाई जान कांप जाएगी रूह...
Bihar News: नाबालिग अंजलि का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अंजलि और उसके आशिक में मनमुटाव हुआ जिसके बाद सनकी आशिक ने ना सिर्फ अंजिल को मारा बल्कि उसे छोटे भाई अंश को भी मारकर दोनों को जिंदा जला दिया। घटना की सच्चाई जान आपके होश उड़ जाएंगे...

Bihar News: राजधानी पटना में बीते 31 जुलाई को दिलदहला देने वाली घटना घटी। दो मासूम भाई-बहनों को उनके घर में ही हत्या कर शव को जला दिया गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुई है। जानकारी अनुसार प्रेम प्रसंग में दोनों की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस मामले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले के खुलासे से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि अंजलि का किसी से प्रेम प्रसंग था लेकिन बाद में मनमुटाव के कारण आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं छोटे भाई अंश ने इस वारदात को देख लिया था जिसके कारण आरोपियों ने उसे भी मौत के नींद सुला दिया।
प्रेम प्रसंग में हत्या
बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी मृतकों की माँ शोभा देवी के करीबी हैं। पूरा मामला पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव का है। बुधवार को एम्स की महिला गार्ड शोभा देवी के इकलौते बेटे और बेटी की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 14 साल की अंजलि कुमारी और 10 साल के अंश कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है।
कैसे रची गई हत्या की साजिश?
पुलिस जांच में सामने आया है कि अंजलि का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। बाद में दोनों के बीच अनबन हो गई। इसी रंजिश में युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह खौफनाक साजिश रची। पहले आरोपियों ने अंजलि के मुंह में कपड़ा ठूंसा ताकि वह चीख न सके। जिसके बाद अंश के सिर पर भारी हथियार से वार किया। इसके बाद केरोसिन छिड़ककर दोनों को जिंदा जला दिया। बदमाशों ने दरवाजा बाहर से बंद कर दिया ताकि कोई बाहर न भाग सके। पुलिस का मानना है कि अंश को इसलिए मारा गया क्योंकि उसने हत्यारों को पहचान लिया था।
24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी शोभा देवी के करीबी थे। चार और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने दावा किया है कि एक-दो दिन में पूरा मामला साफ हो जाएगा। वहीं पुलिस को शक है कि अंजलि के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म की कोशिश भी की गई थी। वेजाइनल स्वाब और जलने वाले पदार्थ को FSL (फॉरेंसिक साइंस लैब) भेजा गया है। उसके कपड़े भी जांच के लिए भेजे गए हैं। FSL रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अंजलि के साथ कोई और घिनौना कृत्य हुआ था या नहीं।
गांव में मातम, विरोध प्रदर्शन
घटना के बाद गुरुवार से नगवां गांव में मातम पसरा हुआ है। शुक्रवार को भाई-बहन की एक साथ अर्थी उठी तो हर आंख नम हो गई। कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। पिता ललन गुप्ता ने बच्चों को मुखाग्नि दी। वहीं मां शोभा देवी बेसुध हैं। घटना के बाद शुक्रवार को जानीपुर बाजार बंद रहा। विधायक गोपाल रविदास ने समर्थकों संग फुलवारी रोड जाम किया। वहीं मौके पर पहुंचे एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने कार्रवाई का भरोसा दिया। पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और उद्यमी आयोग के सदस्य गणेश कानू ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की।