Bihar News : बीएसआरटीसी ने त्योहारी बसों की समय सारणी और किराया किया जारी, मात्र इतने रूपये दिल्ली से पटना का होगा किराया
Bihar News : त्योहारों को लेकर देश के अलग अलग हिस्सों से बिहार सरकार में बसें चलाने का फैसला किया है. जिसकी समय सारणी और किराया अब जारी कर दिया गया है.....पढ़िए आगे
PATNA : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने होली और ईद के अवसर पर प्रवासी बिहारियों के लिए विशेष बस सेवाएं शुरू की हैं। 23 फरवरी से 23 मार्च तक कुल लगभग 200 अंतरराज्यीय बसें चलेंगी, जिनमें सबसे अधिक 62 बसें बिहार-दिल्ली रूट पर होंगी। इनके लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग 5 फरवरी से शुरू हो चुकी है। निगम ने अब प्रमुख रूटों की समय-सारिणी और सब्सिडी युक्त किराया भी जारी कर दिया है।
पटना दिल्ली का किराया
पटना-दिल्ली रूट पर एसी सीटर बस का किराया मात्र 1,254 रुपये और एसी स्लीपर बस का 1,893 रुपये रखा गया है। सरकार इस मार्ग के लिए क्रमश 619 और 919 रुपये की सब्सिडी दे रही है। बस पटना के गांधी मैदान बस स्टैंड से सुबह 11:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1 बजे रवाना होंगी। इसी तरह गयाजी-दिल्ली के लिए एसी सीटर बस 1,158 रुपये और एसी स्लीपर 1,747 रुपये में उपलब्ध होगी। बस गया से शाम 7:30 बजे और दिल्ली से दोपहर 1:30 बजे प्रस्थान करेगी। मुजफ्फरपुर-दिल्ली रूट पर एसी सीटर का किराया सब्सिडी के बाद 1,121 रुपये (वास्तविक 1,730 रुपये) और एसी स्लीपर का सब्सिडी के बाद 1,692 रुपये (वास्तविक किराया 2,642) है। मुजफ्फरपुर से बस सुबह 11:20 बजे और दिल्ली से दोपहर 2:20 बजे बस चलेगी।
पूर्णिया से अंबाला के लिए सुबह 11:30 बस
पूर्णिया-अंबाला एसी सीटर बस का किराया 1,563 रुपये है, जो पूर्णिया से सुबह 11:30 बजे और अंबाला से शाम 4 बजे रवाना होगी। इसी तरह पटना-अंबाला के लिए एसी सीटर बस का टिकट 1,334 रुपये निर्धारित किया गया है। पटना से बस सुबह 11:30 बजे और अंबाला से सुबह 10 बजे उपलब्ध होगी।
रांची के लिए शाम 6:30 बजे बस
मुजफ्फरपुर-रांची एसी सीटर बस दोनों ओर शाम 6:30 बजे खुलेगी, जिसमें वास्तविक किराया 707 रुपये पर 269 रुपये सब्सिडी दी जा रही है। यात्रियों को मात्र 438 रुपये टिकट का भुगतान करना होगा। मधुबनी-पानीपत (हरियाणा) के लिए बस मधुबनी से दोपहर 12 बजे और पानीपत से दोपहर 3 बजे रवाना होगी, किराया मात्र 1,345 रुपये।
अन्य रूटों का देय बस किराया
• पटना-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1093, एसी स्लीपर- 1649
• किशनगंज-दिल्ली: एसी सीटर- 1494, एसी स्लीपर- 2255
• अररिया-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1356, एसी स्लीपर- 2046
• सीतामढ़ी-दिल्ली: एसी सीटर- 1183, एसी स्लीपर- 1785
• शिवहर-दिल्ली: एसी सीटर- 1170, एसी स्लीपर- 1766
• सिवान-दिल्ली: एसी सीटर- 1007, एसी स्लीपर- 1520
• गयाजी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 1822
• गयाजी-अंबाला: एसी सीटर- 729
• मधुबनी-अंबाला: एसी सीटर- 1434
• मधुबनी-गुरुग्राम: एसी सीटर- 1223, एसी स्लीपर- 1845
• सुपौल-दिल्ली: एसी सीटर- 1345, एसी स्लीपर- 2030
• लऊखा-अंबाला: एसी सीटर- 1207, एसी स्लीपर- 2109
त्योहारी सीजन में दिल्ली के लिए 62, हरियाणा के लिए 40, झारखंड के लिए 10, पश्चिम बंगाल के लिए 5 और यूपी के लिए 2 बसें चलेंगी। निगम के नियंत्रित किराये से निजी ऑपरेटर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल सकेंगे। सभी बसों में यूपीआई, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग और ऑन-स्पॉट ई-टिकटिंग की सुविधा होगी। यह व्यवस्था ट्रेन टिकट न मिलने की समस्या से राहत देगी और यात्रा को सस्ती व आरामदायक बनाएगी।