NEET छात्रा को कब मिलेगा इंसाफ ... राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने उठाई बड़ी मांग, फिर ऐसा हुआ कि ...

जब राज्यपाल अपना अभिभाषण दे रहे थे तब विपक्ष के विधायक ने कहा, NEET छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा. इस पर राज्यपाल कुछ देर के लिए रुके फिर बोलने लगे.

Bihar Budget 2026
Bihar Budget 2026- फोटो : news4nation

Bihar Budget 2026 : पटना में पिछले दिनों नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदेहास्पद मौत मामले का असर विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी दिया. बिहार विधानमंडल का बजट सत्र सोमवार को शुरू हुआ. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बजट सत्र में अपना अभिभाषण दिया जिसमें उन्होंने नवम्बर 2005 में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, ढांचागत विकास आदि क्षेत्र में हुए व्यापक विकास का जिक्र किया. 


हालांकि जब राज्यपाल अपना अभिभाषण दे रहे थे तब विपक्ष के विधायक ने कहा, NEET छात्रा को इंसाफ कब मिलेगा. इस पर राज्यपाल कुछ देर के लिए रुके फिर बोलने लगे. उस दौरान राज्य में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में हुए काम का उल्लेख राज्यपाल कर रहे थे तभी विपक्ष के सदस्य ने बीच में उन्हें टोका. बावजूद इसके राज्यपाल अपने अभिभाषण को चालु रखे रहे. 


उन्होंने राज्य में कानून व्यवस्था की सुदृढ़ स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में थानों की संख्या 814 से बढ़कर  1380 हो गई है . वहीं सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज और इंजिनीयरिंग कॉलेज के निर्माण को बड़ी उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण से बिहार में महिलाओं को आरक्षण सहित नौकरियों में बड़ा लाभ मिला है. बिहार में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है जिससे राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचना आसन हो गया है. 


राज्यपाल के अभिभाषण के बाद सरकार की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा।