LATEST NEWS

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानसभा में 28 फरवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 3 मार्च को पेश होगा बजट!

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा और बिहार का बजट 3 मार्च 2025 को पेश किया जाएगा।

Bihar Budget Session 2025
3 मार्च को पेश होगा बजट!- फोटो : social Media

Bihar Budget Session 2025: बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 28 फरवरी 2025 से शुरू होगा और यह 28 मार्च 2025 तक चलेगा। इस दौरान कुल 21 बैठकें आयोजित की जाएंगी। बजट सत्र के पहले दिन, यानी 28 फरवरी को, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। इस संबोधन में वे एनडीए सरकार की भावी योजनाओं और अब तक राज्य में किए गए विकास कार्यों की जानकारी देंगे।

इसके बाद, 3 मार्च 2025 को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया जाएगा। यह बजट सत्र चुनावी वर्ष में होने के कारण महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सरकार का अंतिम बजट सत्र होगा इससे पहले कि विधानसभा चुनाव हों।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। इसके बाद, 3 मार्च को बिहार का बजट पेश किया जा सकता है। विधानसभा और विधान परिषद की ओर से बजट सत्र के लिए सरकार को पहले ही शेड्यूल भेजा गया है, जिसके आधार पर सरकार ने कैबिनेट में इस पर मुहर लगाई है।

बजट सत्र 22 दिनों तक चलेगा: 28 फरवरी से 28 मार्च तक चलने वाले इस सत्र में होली की छुट्टी भी शामिल होगी। बिहार का बजट 3 मार्च 2025 को पेश किया जाएगा।


Editor's Picks