Chhath Puja 2025: गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नहाय-खाय से छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रशासन चौकस
Chhath Puja 2025: लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पटना जिला प्रशासन सख्त है। गंगा घाटों पर सुबह सुबह आस्था का सैलाब उमड़ा है। नहाय-खाय से छठ महापर्व का शुभारंभ हो गया है...
Chhath Puja 2025: लोक आस्था का सबसे महान पर्व छठ आज से नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर राजधानी पटना जिला प्रशासन ने छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं की व्यवस्था की है। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। पटना के गंगा घाट पर छठव्रतियों की भीड़ उमड़ी हुई है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम
भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। महिला और पुरुष पुलिस बल, गश्ती दल, पैदल लाठी पार्टी, और पेट्रोलिंग वाहन लगातार निगरानी कर रहे हैं। पटना के जिलाधिकारी त्याग राजन और वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा स्वयं घाटों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं तथा संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

खतरनाक घोषित घाटों पर प्रतिबंध
पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र आधा दर्जन छठ घाटों को खतरनाक घोषित किया है। इन घाटों पर व्रत करने वाली महिलाओं, श्रद्धालुओं और आम लोगों के आवागमन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं
छठ महापर्व 2025 के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए पटना के विभिन्न घाटों पर निम्नलिखित नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं —

सुविधा
अस्थायी शौचालय- 552
अस्थायी यूरिनल- 450
नल- 185
पानी का टैंकर- 50
चापाकल- 37
सबमर्सिबल मोटर एवं PVC टैंक- 20
अस्थायी चेंजिंग रूम- 400
यात्री शेड- 13
नियंत्रण कक्ष- 112
सहायक नियंत्रण कक्ष- 13
वॉच टावर- 171

550 घाटों पर होगा अर्घ्यदान
पटना जिले में गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के लगभग 550 घाटों पर छठव्रतियों द्वारा अर्घ्यदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पार्कों और तालाबों में भी पूजा की जाएगी। पटना नगर निगम क्षेत्र में गंगा किनारे के 102 घाट, 45 पार्क और 63 तालाब निर्धारित किए गए हैं।

एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गोताखोर तैनात
संभावित आपदा या आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 9 टीमें (277 सदस्य), एसडीआरएफ की 9 टीमें (36 सदस्य), 444 गोताखोर, 323 नाव/नाविक और सिविल डिफेंस के 149 वॉलंटियर्स तैनात रहेंगे। रिवर पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही नावों का परिचालन प्रतिबंधित कर दिया गया है। किसी भी अवैध परिचालन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फायर डिपार्टमेंट नंबर
स्टेट फायर कंट्रोल रूम- 7485805818
जिला फायर कंट्रोल रूम- 7485805821
सचिवालय - 0612-2215721
दानापुर - 06115-221600
लोदीपुर अनुमंडल- 7485806115
कंकड़बाग - 0612-2361198, 947399832
पटना सिटी - 7485806119
बाढ़ - 7485805825, 7485805823
पालीगंज - 06135-277101
मसौढ़ी - 0612-2434101
फुलवारी शरीफ - 0612-2451100
बिहटा - 7485805934
पटना से अनिल की रिपोर्ट