Bihar Politics: चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव! केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, दे दिया बड़ा बयान, लोजपा(रा) की बड़ी तैयारी, टेंशन में NDA?

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अब बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। केंद्र की राजनीति छोड़ चिराग पासवान अब बिहार की राजनीति में सक्रिय होंगे, ये सभी सवाल कई दिनों से खड़े हो रहे थे। वहीं अब चिराग पासवान ने इन सवालों का जवाब दिया है।

Chirag Paswan
Chirag Paswan contest assembly elections?- फोटो : social media

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। सभी पार्टियां अपने अपने स्तर से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। एनडीए और महागठबंधन दोनों की दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। महागठबंधन में जहां कांग्रेस खुद को मजबूत करने में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी ओर एनडीए में चिराग पासवान अपनी स्वतंत्र पहचान बनाने में लगे हुए हैं। चिराग पासवान की पार्टी(लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)) जमीनी तौर पर खुद को और मजबूत कर रही है। वहीं लोजपा(रा) के कार्यकर्ताओं की ओर से चिराग पासवान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाने के भी दावे किए जा रहे हैं। हालांकि चिराग पासवान ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। चिराग पासवान सीएम नीतीश की नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने के लिए तैयार हैं। 

केंद्रीय मंत्री का 'बिहार प्रेम'

बता दें कि बीते दिन चिराग की पार्टी की ओर से दावा किया गया कि चिराग बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि चिराग पासावन फिलहाल बतौर केंद्रीय मंत्री केंद्र की राजनीति में सक्रिय हैं। हाजीपुर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद चिराग सांसद बने और मोदी 3.0 में उन्हें केंद्रीय मंत्री का पद मिला। केंद्र में चिराग पासवान को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं अब माना जा रहा है कि चिराग केंद्र की राजनीति को छोड़ राज्य की राजनीति की ओर मुड़ सकते हैं। वहीं अब चिराग ने भी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। चिराग ने कहा है कि अगर उनकी पार्टी बोलेगी तो वो कल रही बिहार लौट आएंगे। 

पार्टी कही तो लड़ूंगा विधानसभा चुनाव 

दरअसल, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर पार्टी और गठबंधन को लाभ मिलेगा तो वो आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। चिराग ने कहा कि उनकी राजनीति में आने का मुख्य उद्देश्य बिहार का सेवा करना था और अब समय आ गया है कि वो यहां की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाए। चिराग ने कहा कि, “मैं दिल्ली में पला-बढ़ा, मुंबई में काम किया, लेकिन जब देखा कि बिहार के लोगों को दूसरे राज्यों में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तब तय किया कि एक ऐसा बिहार बनाना है जहां लोगों को पलायन न करना पड़े।”  

पूरा बिहारी बनकर रहना चाहते हैं चिराग   

चिराग पासवान ने बताया कि वो तीन बार सांसद रह चुके हैं। 2014,2019 और 2024 में उन्होंने लगातार लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता भी। चिराग दो बार जमुई से सांसद रहे हैं। वहीं इस बार उन्होंने हाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीता भी। चिराग ने कहा कि उन्हें महसूस हो रहा है कि वो दिल्ली में रहते हुए बिहार में उतने प्रभावी ढंग से काम नहीं कर पा रहे हैं, जितना वो करना चाहते हैं। चिराग ने कहा कि वो अब पूरी तरह बिहार में रहकर पूरा बिहारी बनकर बिहार के लिए काम करना चाहते हैं। 

क्या चिराग लड़ेंगे विधानसभा चुनाव?

वहीं जब  चिराग पासवान से सवाल किया गया कि क्या वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा कि यह फैसला पार्टी द्वारा विस्तृत मंथन और सर्वेक्षण के बाद लिया जाएगा। उन्होंने माना कि अगर उनके चुनाव लड़ने से पार्टी और गठबंधन को चुनावी लाभ होता है, तो वे तैयार हैं। चिराग पासवान ने कहा कि, “अगर पार्टी कहती है, तो मैं कल ही बिहार जाकर पूरी तरह से लग जाऊंगा। मेरा समर्पण पूरी तरह से बिहार के लिए है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 2025 में लड़ेंगे या 2030 में इसका फैसला पार्टी के स्तर पर लिया जाएगा।

सीएम नीतीश की तारीफ 

वहीं इस दौरान चिराग पासवान ने सीएम नीतीश को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने बताया कि उनकी और सीएम नीतीश की विचार धारा एक मामले में एक है। चिराग पासवान ने यह भी कहा कि पलायन रोकने की सोच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी रही है और इस दिशा में दोनों की सोच मिलती है। बता दें कि बीते दिन चिराग पासवान ने सीएम नीतीश से मुलाकात भी की थी। चिराग कहीं ना कहीं बिहार की राजनीति में अभी से सक्रियता दिखाने लगे हैं।