Bihar News: सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, हीरो एशिया कप हॉकी विजेताओं को मिलेगी बड़ी सौगात, जानिए पूरी खबर

Bihar News: सीएम नीतीश ने एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। सीएम नीतीश ने हीरो एशिया कप हॉकी विजेता खिलाड़ियों को बड़ी सौगात देंगे। सीएम नीतीश ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान - फोटो : social media

Bihar News: एशिया कप हॉकी में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम को बिहार सरकार सम्मानित करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि विजेता टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10-10 लाख रुपए और सहयोगी स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि दी जाएगी। सीएम नीतीश ने इसका ऐलान अपने सोशल मीडिया के जरिए किया।

सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान 

सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि राजगीर में पहली बार आयोजित एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की विलक्षण जीत ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्धन के लिए यह निर्णय लिया गया है।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे 10-10 लाख

उन्होंने लिखा कि, "राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है। 

सहयोगी स्टाफ को मिलेंगे 5 लाख रुपए

सीएम ने ऐलान किया कि, हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि, भारतीय टीम ने कोरिया को हराकर जीत अपने नाम किया था।