CM Nitish News: सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि बढ़ी, जानिए अब कितना मिलेगा मानदेय?

CM Nitish News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों सौगातों की बारिश कर रहे हैं। सीएम नीतीश ने आज सुबह सुबह एक बार फिर बड़ा ऐलान किया है। यह ऐलान आशा और ममता कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।

सीएम नीतीश
सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान - फोटो : social media

CM Nitish News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चुनावी वर्ष में एक के बाद एक बड़ी सौगात दे रहे हैं। सीएम नीतीश एक्शन मोड में हैं। इसी कड़ी में सीएम नीतीश ने एक और बड़ा ऐलान किया है। सीएम ने अब आशा और ममता कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने खुद इसकी जानकारी सुबह सुबह अपने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दिया है। 

सीएम नीतीश  का ऐलान 

सीएम नीतीश ने ट्विट कर लिखा कि, "नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसे ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है"।

आशा ममता का मानदेय बढ़ा

सीएम नीतीश ने आगे कहा कि," आशा कार्यकर्ताओं को अब 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी, इससे उनका मनोबल और बढ़ेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी"।

आशा ममता कार्यकार्ताओं को अब मिलेंगे इतने रुपए

सीएम नीतीश के इस ऐलान से आशा और ममता कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कई महीनों से इनके द्वारा मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। वहीं अब सीएम नीतीश ने बड़ा ऐलान करते हुए मायदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। सीएम नीतीश के ऐलान के बाद अब आशा कार्यकर्ताओं को 1 हजार रुपए की जगह 3 हजार रुपए मिलेंगे। तो वहीं ममता कार्यकर्तााओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।