Bihar Politics: 16 जनवरी से बिहार दौरे पर निकलेंगे सीएम नीतीश ! दही चूड़ा भोज के बाद यात्रा तय, यहां से करेंगे शुरुआत
Bihar Politics: सीएम नीतीश 16 जनवरी से बिहार दौरे पर जाएंगे। सीएम नीतीश दही चूड़ा भोज के बाद बिहार यात्रा पर जाएंगे। सीएम नीतीश अपनी यात्रा की शुरुआत पश्चिम चंपारण से कर सकते हैं।
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के बाद बिहार दौरे पर निकलेंगे। 16 जनवरी से सीएम नीतीश बिहार दौरे पर निकलेंगे। ताजा मिली जानकारी अनुसार मकर संक्रांति पर आयोजित दही-चूड़ा भोज के तुरंत बाद सीएम नीतीश बिहार यात्रा पर निकल सकते हैं। संभावना है कि मुख्यमंत्री 16 जनवरी से राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत करेंगे। हालांकि, अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जिलों को मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं और जिला स्तर पर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं।
घोषणाओं की करेंगे समीक्षा
इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री एक वर्ष पूर्व शुरू की गई प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही हालिया विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली प्रचंड जीत के लिए जनता का आभार भी व्यक्त करेंगे। यात्रा के क्रम में वे जीविका दीदियों से संवाद कर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की स्थिति का भी जायजा ले सकते हैं।
सीएम नीतीश की 16वीं दौरा
सीएम नीतीश का यह 16वीं यात्रा है। इस यात्रा के तहत सीएम नीतीश बिहार विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद लोगों का अभिवादन भी करेंगे। यह यात्रा राज्यस्तरीय यात्रा होगी। सीएम नीतीश रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के सीएम बने हैं। ऐसे में उनकी इस यात्रा को सियासी तौर पर भी अहम माना जा रहा है। सीएम नीतीश प्रचंड जनादेश के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करेंगे और लोगों से जुड़ने की कोशिश करेंगे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य पिछली प्रगति यात्रा के दौरान किए गए वादों के प्रगति की समीक्षा करना भी है।