Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश ने कैबिनेट बैठक में इन 7 डॉक्टरों को किया बर्खास्त, देखें नाम और कारण
Bihar Cabinet Meeting: सीएम नीतीश ने कैबिनेट बैठक में बड़ी कार्रवाई की है। सीएम ने 7 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है।

Bihar Cabinet Meeting: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट बैठक में बड़ी कार्रवाई की गई है। सीएम नीतीश ने विभिन्न जिलों के 7 डॉक्टरों को बर्खास्त कर दिया है। सीएम नीतीश ने यह कार्रवाई डॉक्टरों की लगातार अनुपस्थिति के कारण किया है। जानकारी अनुसार कैबिनेट की बैठक में 7 डॉक्टरों को बर्खास्त किया गया है।
7 डॉक्टर बर्खास्त
नीतीश कैबिनेट ने डॉक्टर जागृति सोनम सामान सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। डॉ आशीष कुमार चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। डॉ मोहम्मद फिरदौस चिकित्सा पदाधिकारी खगड़िया को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। साथ ही डॉक्टर अनामिका कुमारी चिकित्सा पदाधिकारी लखीसराय को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है।
इस कारण हुई कार्रवाई
डॉ. अनुपम कुमारी, विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी (स्त्री रोग) रेफरल अस्पताल बड़हिया, लखीसराय को लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है। डॉ० अनुपम कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी (दन्त) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, बरौनी, बेगूसराय को भी सेवा से बर्खास्त किया गया है। डॉ. अभिनव कुमार, सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, नौवा, हलसी, लखीसराय को बर्खास्त कर दिया गया है। सीएम नीतीश ने यह कार्रवाई इन डॉक्टरों के लगातार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में किया है।