Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : 'सीएम नीतीश ने की बिहार में राजद मुक्त शासन की स्थापना', जदयू नेता मधुरेंदु पांडेय बोले-लालू का नाम सुनते ही डर जाती है जनता
Bihar Vidhansabha Chunav 2025 : जदयू नेता मधुरेंदु पाण्डेय ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद मुक्त शासन स्थापित कर सूबे को बचाने का काम किया है। कहा की अब लालू का नाम सुनते ही जनता डर जाती है.....पढ़िए आगे

PATNA : जदयू के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट डॉ.मधुरेन्दु पाण्डेय ने आज कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद मुक्त शासन स्थापित कर सूबे को बचाने का काम किया है। कहा की जब से एनडीए के साथ बिहार में नयी सरकार का गठन हुआ है तब से सूबे की रौनक बढ़ गयी है। जनता को फिर से सुशासन की महक का अहसास होने लगा। जनता मुख्यमंत्री के दो दशक के कार्यकाल में किए हुए कार्य से बेहद खुश व् प्रभावित है। जनता को लगने लगा है की बिहार में एक बेहतर सरकार की स्थापना हुई है। डॉ.पाण्डेय ने कहा की राजद भ्रष्टाचार व आतंक की जननी है।
पांडेय ने कहा की राजद व लालू प्रसाद का नाम सुनते ही जनता भयभीत हो जाती है। राजद के पंद्रह बर्षों के शासन काल में बिहार आतंक का पर्याय बन चूका था। भ्रष्टाचार मुंह बाये हर चौक चौराहे पर खड़ा रहती थी। जनता त्राहिमाम -त्राहिमाम कर रही थी। लोग ईश्वर से प्रार्थना करने लगे थे की कोई हो जो बिहार को लालू प्रसाद से मुक्ति दिलाये।नितीश कुमार ने लालू प्रसाद से मुक्ति दिलाकर बिहार को बचाने के साथ साथ अपने बेहतर शासन से बिहार में न्याय के साथ विकास की मार्ग बना पहिया दौरा दी। लॉ एंड आर्डर को चुस्त दुरुस्त किया। कानून का राज स्थापित किया। सामाजिक सुधार करने के लिए कई साहसिक और ऐतिहासिक कार्यक्रम एवं योजनाओं को क्रियान्वित कर बिहार में सामाजिक सौहार्द और अमन चैन स्थापित करने का काम किया है।
पाण्डेय ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर वर्ग के नेता है। वे जाती-धर्म से ऊपर उठकर सभी समाज की सेवा करते है। इसलिये मुख्यमंत्री नितीश कुमार बिहार के गौरव है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव झूठ की राजनीति के जरिए जनता में भ्रम फैला रहे हैं साथ ही दुष्प्रचार के माध्यम से बिहार की मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनता आहूत विधानसभा चुनाव में विपक्ष को पूरी तरह नकार देगी। 2025 में फिर से मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार शपथ लेंगे।