पटना में ‘SHE RISES’ कार्यक्रम: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने 5 सफल महिलाओं को किया सम्मानित, महिला शिक्षा और सशक्तीकरण पर दिया जोर

राजधानी पटना में द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से महिला सशक्तीकरण को समर्पित ‘SHE RISES’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रुप में मौजूद बिहार के राज्यपाल ने पांच प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया....

पटना में ‘SHE RISES’ कार्यक्रम: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने 5
पटना में ‘SHE RISES’ कार्यक्रम- फोटो : रोहित

Patna : राजधानी पटना के ए.एस. कृष्णा निकेतन में द टाइम्स ऑफ इंडिया के सहयोग से महिला सशक्तीकरण को समर्पित ‘SHE RISES’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को सराटना और उनके नेतृत्व को बढ़ावा देना था।


राज्यपाल ने पांच प्रतिभावान महिलाओं को किया सम्मानित, बेटियों को किया प्रेरित

समारोह के दौरान राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देकर पहचान बनाने वाली पांच महिलाओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा, खेल, कला और प्रशासन में बेटियां देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने बेटियों को आत्मनिर्भर बनने, अपनी गरिमा बनाए रखने और समाज में सम्मानजनक स्थान हासिल करने के लिए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


कृष्णा निकेतन के स्कूल बैंड की शानदार प्रस्तुति ने बांधा समां

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई स्कूल बैंड की सांस्कृतिक और संगीतमय प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राज्यपाल ने विद्यार्थियों के बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की और स्कूल के इस सराहनीय प्रयास को प्रोत्साहित किया।


उषा झा समेत 5 विदुषियों ने साझा किए महिला नेतृत्व पर विचार

समारोह के दौरान कृष्णा निकेतन की उषा झा, मुक्ता मोहिनी, सविता अली, पल्लवी कुमारी और सृष्टि शांडिल्य ने मंच से महिला सशक्तीकरण और नेतृत्व पर अपने प्रेरणादायक विचार रखे। इस दौरान सचिव डॉ. कुमार अरुणोदय, अध्यक्ष श्रीमती रजनी सिंह, सदस्य आशीर्वाद सुदर्शन, आयुष्मान सहित विद्यालय की प्रशासनिक टीम और शिक्षकगण भी मौजूद रहे।


महिला शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान के प्रति संस्था ने दोहराया संकल्प

‘SHE RISES’ आयोजन के जरिए ए.एस. कृष्णा निकेतन ने बालिका शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तीकरण के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को एक बार फिर रेखांकित किया। संस्था ने आने वाले समय में भी छात्राओं को समान अवसर देकर नेतृत्व की भूमिका के लिए तैयार करने का संकल्प जताया।

रोहित की रिपोर्ट