Bihar News: सुबह सुबह एक्शन में सीएम नीतीश, छुट्टी वाले दिन यहां के लिए हुए रवाना, अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में हैं। सीएम नीतीश सुबह सुबह विकास परियोजनाओं को निरीक्षण करने निकल गए हैं। सीएम नीतीश ने अधिकारियों को सख्त आदेश भी दिया है।

CM Nitish
एक्शन में सीएम नीतीश - फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए। रविवार की छुट्टी के दिन भी वे पटना और आसपास के इलाकों में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण करने निकल पड़े। इसी क्रम में मुख्यमंत्री बिदुपुर पहुंचे। जहां राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, खासकर सड़क निर्माण कार्यों का उन्होंने जायजा लिया।

एक्शन में सीएम नीतीश 

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ अधिकारियों और मंत्रियों का दल भी मौजूद रहा। उन्होंने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी योजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विकास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं, ताकि परियोजनाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री बिदुपुर में चल रही विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो चुके हैं और वहां चल रहे कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन करेंगे।

पटना से अभिजीत की रिपोर्ट