Bihar News: सुबह सुबह MLC क्वार्टर पहुंचे सीएम नीतीश, आधुनिक सुविधाओं से लैस नई अतिथिशाला का किया उद्घाटन
Bihar News: पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एमएलसी क्वार्टर परिसर में नवनिर्मित अतिथि शाला का उद्घाटन किया। जहां आधुनिक सुविधाओं से लैस इस भवन को जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए समर्पित किया गया।
Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुबह सुबह एमएलसी क्वार्टर पहुंचे। जहां उन्होंने एमएलसी क्वार्टर परिसर में नवनिर्मित आधुनिक अतिथि शाला का उद्घाटन किया। इस अतिथि शाला में पुस्तकालय, जलपान गृह समेत कई सुविधाएं विकसित की गई हैं। जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

ये नेता रहे मौजूद
कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। इसके अलावा विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार मंत्री विजय चौधरी और अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।

आधुनिक सेवाओं से लैस अतिथि शाला
नए अतिथि शाला को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे जनप्रतिनिधियों और आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। अतिथि शाला में पुस्तकालय की व्यवस्था की गई है, जहां जनप्रतिनिधि और आगंतुक अध्ययन कर सकेंगे। इसके साथ ही परिसर में जलपान गृह भी बनाया गया है, जिससे खाने-पीने की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। सरकार के अनुसार, इस पहल से MLC क्वार्टर की सुविधाओं में विस्तार होगा और यहां आने वाले मेहमानों को अधिक बेहतर और सुव्यवस्थित अनुभव मिलेगा। इसे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मर्यादा को तार-तार कर रहे बडे़ नेता
इस दौरान बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, विधानसभा या परिषद के सदस्य के कोई गेस्ट आ जाएं या प्रमुख लोग आ जाएं। अन्य राज्यों से विधानसभा के सदस्य आ जाएं तो उनके ठहरने के लिए यहां उचित व्यवस्था रहेगा। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान कि पीएम मोदी गुजरात में अनपढ़ों को मुख बना सकते हैं..को लेकर श्रवण कुमार ने कहा कि, राजनीति में ऐसे शब्दों के इस्तेमाल हो रहे हैं जो नहीं होनी चाहिए। भाषआ व्यवहार सब तार-तार हो रहे हैं। ऐसे बयान बड़े नेता बोल रहे हैं। मर्यादा तोड़ा जा रहा है। आगे देखिए क्या क्या होता है।
पटना से वंदना की रिपोर्ट