बाढ़ प्रभावितों के लिए सीएम नीतीश ने खोला खजाना, साढ़े 6 लाख परिवारों के खाते में भेजा 456 करोड़

बाढ़ के प्रभावित राज्य के 12 जिलों में राहत पहुँचाने के लिए सीएम नीतीश ने बुधवार को साढ़े छह लाख परिवारों के खाते में 456 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि जारी की.

बाढ़ प्रभावितों के लिए सीएम नीतीश ने खोला खजाना, साढ़े 6 लाख प

Nitish Kumar : बाढ़ से जूझ रहे जिलों में लोगों को आर्थिक राहत देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बड़ा फैसला लेते हुए प्रत्येक परिवार के खाते में 7 हजार रुपए की आनुग्रहिक राहत राशि जारी की. इसके तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रुपए प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रु॰ की आनुग्रहिक राहत राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। 


इसमें सारण के 18249 परिवारों के खाते में 127743000 करोड़, भोजपुर के 102026 परिवारों के खाते में 714182000 करोड़, पटना के 42586 परिवारों के खाते में 298102000 करोड़, नालंदा के 490 परिवारों के खाते में 3430000 करोड़, मुंगेर के 57166 परिवारों के खाते में 00162000 करोड़, बेगुसराय के 76039 परिवारों के लिए 532273000 करोड़ रुपए की राशि जारी की. 

इसी तरह जिन 12 जिलों के बाढ़ राहत राशि जारी की गई है उसमें खगड़िया के 29468 परिवारों के लिए 206076000 करोड़,  लखीसराय के 25252 परिवारों के खाते में 176764000 करोड़, कटिहार के 111203 परिवारों के खाते में 778421000 करोड़, समस्तीपुर के 38317 परिवारों के खाते में 268219000 करोड़, भागलपुर के 119933 परिवारों के लिए 839531000 करोड़ और वैशाली के 30873 परिवारों के लिए 216111000 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई.