Bihar CM Oath Ceremony: कितना बड़ा दिन है....पत्रकारों का सवाल सुनते ही मुस्कुराने लगे सीएम नीतीश, फिर बोले...

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार अपने आवास से गांधी मैदान के लिए निकल गए हैं। नीतीश कुमार आज 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेंगे। इसके पहले सीएम नीतीश ने मीडियाकर्मियों को देख मुस्कुराने लगे...

सीएम नीतीश
मुस्कुराने लगे सीएम- फोटो : social media

Bihar CM Oath Ceremony: बिहार की राजनीति आज एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रही है। नीतीश कुमार सुबह साढ़े 11 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण करने के लिए सीएम नीतीश अपने आवास से निकल चुके हैं। पहले सीएम नीतीश अमित शाह से मिलें। जिसके बाद वो गांधी मैदान के लिए रवाना हुए। सीएम नीतीश के साथ जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बीजेपी के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान मौजूद थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद रवाना होने के समय सीएम नीतीश का सामना मीडिया कर्मियों से हुआ। 

सवाल सुनते मुस्कुराने लगे सीएम 

मीडियाकर्मियों ने सीएम नीतीश से पूछा कि सर कितना बड़ा दिन है क्या कहेंगे? तो सीएम नीतीश मुस्कुराने लगे। हस्ते हुए सीएम नीतीश अपने कार में बैठकर गांधी मैदान के लिए रवाना हो गए। सीएम नीतीश आज 10वीं बार शपथ ग्रहण करेंगे। गांधी मैदान में 10 सालों के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ है। कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गांधी मैदान पहुंच चुके हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी राजभवन से गांधी मैदान के लिए रवाना हो गए हैं। 

10वीं बार शपथ लेंगे नीतीश

बता दें कि, नीतीश ने पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, हालांकि तब उनकी सरकार केवल सात दिन ही चली थी। 2005 में दोबारा सत्ता में आने के बाद से वह लगातार नौ बार शपथ ले चुके हैं और आज यह आंकड़ा 10 हो जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में राजनीतिक हलचल तेज है। मुख्यमंत्री के साथ बीजेपी कोटे से दो डिप्टी सीएम समेत 13 अन्य नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने वाले हैं। जिससे यह आयोजन और भी भव्य हो जाएगा।

11.30 में शपथ लेंगे सीएम नीतीश

बता दें कि, नीतीश कुमार सुबह 11.30 बजे 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के साथ 20 से ज्यादा मंत्री शपथ ले सकते हैं। इन मंत्रियों को फोन जाना भी शुरू हो गया है। जमुई से जीतीं श्रेयसी सिंह को भी फोन गया है। वे पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगी।

मंत्रियों के सम्भावित नाम 

बीजेपी से सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, एम.एल.सी. नितिन नबीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह 'टाइगर', अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान सुश्री श्रेयसी सिंह का नाम फाइनल बताया जा रहा है. JDU से इन 5 विधायकों को फोन जाने की खबर है इसमें श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, अशोक चौधरी, लेसी सिंह वहीं उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को भी मंत्री बनाया जाएगा. साथ ही हम से संतोष सुमन और चिराग की पार्टी से भी मंत्री बनेंगे.