Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट में पहली बार श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश को मिली जगह, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कैबिनेट में पहली बार श्रेयसी स

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश कुमार ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्हें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.  वहीं उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने शपथ ली. दोनों नेताओं को एक दिन पहले भी भाजपा विधायक दल की बैठक में क्रमशः नेता और उप नेता चुना गया था.   इनके बाद जदयू के विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार और भाजपा के मंगल पांडेय तथा दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद की शपथ ली.

वहीं पहली बार नीतीश कैबिनेट में श्रेयसी सिंह और दीपक प्रकाश को जगह मिली है। श्रेयसी सिंह जमुई से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर दूसरी बार विधायक बनी है। वहीं पहली बार श्रेयसी सिंह को नीतीश कैबिनेट में जगह मिली है। दीपक प्रकाश उपेंद्र कुशवाहा के बेटे हैं वो फिलहाल विधायक नहीं है लेकिन उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। माना जा रहा है कि बाद में उन्हें एमएलसी बनाया जाएगा। दोनों ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली है।